} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 6 मार्च 2025

परिषदीय विद्यालय में बाल साहित्य उपलब्ध कराये गये

छीतमपुर, चुमकुनी, दुबान और कैथी परिषदीय स्कूलों में बांटे गए साहित्य

सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट ने बताया व्यक्तित्व विकास के लिए साहित्य पढने की आदत जरूरी



मोहम्मद रिजवान 

Varanasi (dil India live). चोलापुर विकासखंड के अंतर्गत बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित छीतमपुर, चुमकुनी, दुबान बस्ती और कैथी प्राथमिक विद्यालयों में बुधवार को सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा बच्चो की  रोचक पुस्तकें प्रदान करते हुए आशा बाल पुस्तकालय की श्रृंखला प्रारंभ की गयी है । एक देश समान शिक्षा अभियान के अंतर्गत  सभी को समान और बेहतर शिक्षा के अवसर की उपलब्धता के लिए संस्था द्वारा विगत तीन वर्षों से सरकारी स्कूलों में बाल साहित्य प्रदान किया जा रहा है । अब तक कुल 19 विद्यालयों पुस्तकालय प्रारंभ किये जा चुके हैं । 

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि तकनीक के वर्तमान दौर में बच्चों में पढने की रूचि कम हो रही है जबकि पढ़ने की आदत से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा और वे जागरूक होंगे अन्यथा सोशल मीडिया पर प्राप्त अधकचरी और असत्य जानकारियों को ही सत्य मानने से उनमे सही गलत की पहचान करने की क्षमता नष्ट हो जायेगी ।

छीतमपुर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अरविन्द कुमार पाण्डेय ने कहा कि व्यक्तित्व विकास के लिए किताबों का बहुत महत्व है, इसमें निहित ज्ञान को आत्मसात करने से हम परिवार, समाज, देश और प्रकृति के प्रति एक जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं । चुमकुनी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक दुर्गेश चौबे ने साथ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के स्थानीय परिवेश और जानकारियों से अवगत वाली पुस्तकों को पढ़ने से उनके सामान्य ज्ञान में वृद्धि होगी।     

इस अवसर पर  प्रदीप सिंह, पंकज मित्तल, पूजा पाण्डेय, अबू मोहम्मद आदिल, रेनू सिंह, दुर्गेश चौबे, अनुराधा, संध्या शर्मा, लता सिंह, अजय सिंह, सोनी श्रीवास्तव, सरिता, ज्योति प्रकाश गुप्ता, रमेश प्रसाद, सुरेखा, मधुबाला आदि की प्रमुख रूप से उपस्थिति रही ।


प्रेषक

वल्लभाचार्य पाण्डेय 

9415256848

कोई टिप्पणी नहीं: