} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 13 मार्च 2025

पूरे Ramzan मोमिन Ada करें तरावीह की Namaz

मस्जिद "उल्फत बीबी" काशी विद्यापीठ में तरावीह मुकम्मल 



Mohd Rizwan

Varanasi (dil India live). पूरे Ramzan भर मोमिन को चाहिए कि वो तरावीह की नमाज़ अदा करें। मस्जिदों में 5 दिन, 7, दिन, 10 दिन व 15 दिन वगैरह की जो तरावीह मुकम्मल करायी जाती है। उसमें एक कुरान मुकम्मल होता है। उसके बाद भी पूरे महीने सूरे तरावीह होती है जिसका अदा किया जाना जरूरी है। यह बातें 11 रमज़ान उल मुबारक को मस्जिद उल्फत बीबी काशी विद्यापीठ में ख़त्मे तरावीह के मौके़ पर बयान करते हुए सदर मुफ्ती बोर्ड बनारस मौलाना अब्दुल हादी खान हबीबी ने अपनी तकदीर में कही। उन्होंने रमज़ान की नेमतों, इबादतों पर भी रौशनी डाली। उन्होंने हाफ़िज़ शादाब को तरा़वीह मुकम्मल करने पर मुबारकबाद दी।

 इस मौके पर सदर क़ाज़ी ए शहर बनारस मौलाना हसीन अहमद हबीबी और दिगर उल्लेमा ए केराम ने ज़िम्मेदार  हज़रात की मौजूदगी में पूरे वताने अज़ीज़ मुल्के हिंदुस्तान के लिए अमनो-सलामती की दुआएं की। सलातो सलाम और फातिहा संग एखतेताम हुआ। इस मौके पर तमाम लोगों ने हाफ़िज़ मोहम्मद शादाब को फूल मालाओं से लाद दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: