} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 27 मार्च 2025

Alwida Juma कल, मस्जिदों में उमड़ेगी भीड़

पूर्वांचल भर में पुलिस अलर्ट, किया फुट पेट्रोलिंग 

Varanasi (dil India live)। अलविदा जुमा की नमाज कल मस्जिदों में अदा की जाएगी। इस दौरान मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ेगी। इसे देखते हुए पुलिस ने आज पूर्व संध्या पर फुट पेट्रोलिंग किया। वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, भदोही समेत पूर्वांचल भर में पुलिस को अलर्ट किया गया है। चंदौली के धानापुर पुलिस ने सड़क पर भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। दरअसल पूर्वांचल भर में अलविदा जुमा, आगामी ईद और रामनवमी त्योहार को लेकर पुलिस फुट पेट्रोलिंग किया। इस दौरान वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने अराजक तत्वों को सख्त हिदायत दी।


अलविदा की तैयारी पूरी 

मस्जिदों में अलविदा जुमा की तैयारी पूरी हो गई है। मस्जिद उल्फत बीबी, मस्जिद कम्मू खां, मस्जिद दायम खां, बिचलीं मदीना मस्जिद, मस्जिद लाट शाही, जामा मस्जिद नदेसर, जामा मस्जिद हुकुलगंज, बक्शी जी की मस्जिद अंधरापुल, मस्जिद सदर बाजार, मस्जिद मुगलिया बादशाह बाग, मस्जिद दरगाहे फातमान, शिया जामा मस्जिद अर्दली बाजार, खजूर वाली मस्जिद दालमंडी, मस्जिद लंगडे हाफिज नयी सड़क, मस्जिद बीबी रजिया, शाही मस्जिद ज्ञानवापी, मस्जिद ढाई कंगूरा, मस्जिद मौलाना शाह सुग्गा गडही, मस्जिद गंजे शहीदा, मस्जिद लाट सरैया, मस्जिद शक्कर तालाब, मस्जिद हबीबिया गौरीगंज, मस्जिद नयी बस्ती, मस्जिद सम्मन खां, मस्जिद खाकी शाह, मस्जिद बुलाकी शहीद, मस्जिद हज़रत शाह तैय्यब बनारसी आदि सैकड़ों मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा की जाएगी। 

कोई टिप्पणी नहीं: