} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 16 मार्च 2025

Azan की सदाओं पर Doctors ने किया इफ्तार

नीमा भवन में बनारस के चिकित्सकों की इफ्तार पार्टी



Varanasi (dil India live)। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन NIMA वाराणसी की ओसर सिद्धपुर शिवपुर स्थित नीमा भवन में बेहद नूरानी माहौल में सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस दावतमें प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र बनारस के सैकड़ो की संख्या में चिकित्सक मौजूद थे।

इस मौके पर डॉक्टर आर के यादव ने कहा कि रमजान मुकद्दस महीना होता है। इसमें रोजेदार रोजा रखकर खुदा की इबादत करते हैं। कहा कि यह धार्मिक प्रयोजन है। इस प्रकार के कार्यक्रम से लोगों में आपसी मेल मिलाप बढ़ता है। उन्होंने कहा कि हम हिंदू-मुस्लिम सभी त्योहार मिलकर मनाते हैं। हमारे यहां हिन्दू-मुस्लिम सब मिल-जुलकर भाई-भाई की तरह रहते हैं। हम सब एक-दूसरे के त्योहारों में शिद्दत से न सिर्फ शामिल होते हैं। बल्कि बराबर भागीदारी भी निभाते हैं।

इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज़ अदा की गई और देश में हमेशा अमन व शांति के लिए दुआ भी की गई। अतिथियों का स्वागत नीमा सचिव विनय कुमार पांडेय ने तथा धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ आर के यादव ने दिया। 

कार्यक्रम में डॉक्टर आर के यादव अध्यक्ष, डॉक्टर विनय कुमार पांडेय (सचिव), डॉक्टर एस मालवीय (कोषाध्यक्ष), डॉक्टर कैलाश त्रिपाठी, डॉक्टर एस आर सिंह, डॉक्टर एम ए अजहर, डॉक्टर एस आर सिंह, डॉक्टर जे पी गुप्त, डॉक्टर कुलानन्द झा, डॉक्टर पी सी गुप्त, डॉक्टर विजय त्रिपाठी, डॉक्टर मिर्जा फैसल रहमान, डॉक्टर एहतेशामुल हक, डॉक्टर मोबीन अख्तर, डॉक्टर नसीम अख्तर, डॉ सगीर अशरफ, डॉक्टर मुबशिर, डॉ बेलाल, डॉ इकबाल, डॉ अशफ़ाकउल्ला, डॉ मुख्तार अहमद, डॉ नियमतुल्लाह, डॉक्टर आनंद विश्वकर्मा सहित भारी संख्या में चिकित्सक उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: