} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 22 मार्च 2025

Iftar dawat main मुल्क में अमन मिल्लत और तरक्की की दुआएं

तीसरे अशरे में तेज़ हुई इफ्तार दावत, जुटे रोज़ादार



Varanasi (dil India live). रमजान का आखिरी अशरा ‘जहन्नुम से आजादी’ का शुरू होते ही वाराणसी में इफ्तार दावतों का आयोजन तेज हो गया है। जगह जगह महफ़िलें सजायी जा रही है जहां लोगों का हुजूम लज़ीज़ इफतारी का लुत्फ उठाता दिखाई दे रहा है। इस क्रम में उत्तरी ककरमता स्थित मोहम्मद अख्तर के आवास पर बड़ी संख्या में रोजदारों ने इफ्तार पार्टी में शिरकत की। मगरिब की अज़ान की सदाओं पर तमाम लोगों ने खजूर और पानी से रोजा खोला। इस दौरान लज़ीज़ पकवान का लोग जायका लेते दिखाई दिए। यहां मगरिब की नमाज हाफिज अब्दुल हमीद ने पढ़ाई । नमाज बाद लोगों ने मुल्क में अमन मिल्लत और देश की तरक्की की दुआएं मांगी। दावते ए इफ्तार में शामिल लोगों में नदीम अख्तर, इमरान अली, फिरोज अख्तर, अदनान, नफीस अहमद, अफजाल फारुकी, फरहान अहमद, मो० बहाउद्दीन, हमीद अंसारी, माजिद रहमान समेत काफी लोग शामिल हुए। इससे पहले कच्ची बाग में मस्जिद दाल में रोज़ा इफ्तार पार्टी में सैकड़ों लोग मौजूद थे। अज़ान की सदाओं पर तमाम लोगों ने न सिर्फ रोज़ा इफ्तार किया बल्कि नमाज अदा करके दुआएं मांगी।

कोई टिप्पणी नहीं: