} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 30 मार्च 2025

Dr Shivendra Rahul ने प्रभावशाली संचार के सार्वजनिक जीवन में उपयोगिता पर डाली रौशनी


“रोल आफ कम्यूनिकेशन स्किल्स फाॅर टीम बिल्डिंग एण्ड लीडरशिप“ पर व्याख्यान 


Varanasi (dil India live). वसन्त कन्या महाविद्यालय में 29 मार्च को अंग्रेजी विभाग द्वारा एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ‘डाॅ. शिवेन्द्र राहुल’ ने “रोल आफ कम्यूनिकेशन स्किल्स फाॅर टीम बिल्डिंग एण्ड लीडरशिप“ पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। वक्ता ने संचार कौशल के संदर्भ में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला तथा प्रभावशाली संचार का आधुनिक युग एवं सार्वजनिक जीवन में उपयोगिता को समझाया। कार्यक्रम का उद्घाटन काॅलेज की प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने किया तथा छात्राओं को संचार-कौशल के महत्व से अवगत कराया। अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. नीहारिका लाल ने वर्तमान युग में संचार-कौशल की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथि का स्वागत डा. सुप्रिया सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डा. मालविका ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा. पूर्णिमा सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महाविद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा अंग्रेजी विभाग की छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।

कोई टिप्पणी नहीं: