} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 16 मार्च 2025

कांग्रेसी नेता Ramzan Ali ने की मेयर से मिलकर गरीबों के लिए ये मांग

जलकल विभाग एकमुश्त समाधान योजना लागू करें

Varanasi (dil India live).  वाराणसी। नगर निगम के अंतर्गत जलकल विभाग द्वारा अब तक एकमुश्त समाधान योजना (ब्याज माफी योजना) लागू नहीं की गई है। यह योजना गरीब एवं जरूरतमंद नागरिकों के लिए राहत का माध्यम है, जिससे वे अपने लंबित जलकर का भुगतान बिना अतिरिक्त ब्याज के कर सकते हैं। लगातार बढ़ती महंगाई के चलते गरीब उपभोक्ताओं के लिए जलकर भरना कठिन हो गया है, और इस योजना के अभाव में वे अतिरिक्त आर्थिक बोझ से दब रहे हैं।

इस संबंध में वार्ड 95 काजी सादुल्लापुरा वाराणसी की पार्षद फरज़ाना एवं महानगर कांग्रेस कमेटी वाराणसी के उपाध्यक्ष रमज़ान अली ने महापौर से मुलाकात कर योजना को शीघ्र लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीबों का हक है, जिसे वाराणसी नगर निगम समाप्त नहीं कर सकता। अब तक हर वर्ष यह योजना लागू होती रही है, लेकिन इस बार इसे अब तक लागू नहीं किया गया है, जिससे हजारों गरीब परिवार प्रभावित हो रहे हैं।

पार्षद फरज़ाना एवं उपाध्यक्ष रमज़ान अली ने महापौर से आग्रह किया हैं कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के शेष 15 दिनों के लिए जलकल विभाग में एकमुश्त समाधान योजना (ब्याज माफी योजना) तुरंत लागू की जाए, ताकि वाराणसी के गरीब उपभोक्ता इसका लाभ उठा सकें और अपने जलकर का भुगतान कर सकें। यदि शीघ्र ही इस मांग को पूरा नहीं किया गया, तो गरीबों के हक की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: