} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 15 सितंबर 2025

BLW Main जीवित्पुत्रिका पूजनोत्सव में उमड़ी आस्था की भीड़

बरेका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ पर्व 

F. Farouqi (Babu)

Varanasi (dil India live). वाराणसी बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के सूर्य सरोवर प्रांगण में आज दिनांक 14 सितम्बर 2025, रविवार को पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के बीच जीवित्पुत्रिका पूजनोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संतान की दीर्घायु, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की मंगलकामना के लिए माताओं द्वारा व्रत रखकर किए जाने वाले इस पावन पर्व ने पूरे परिसर में आस्था और भक्ति का अद्भुत वातावरण निर्मित किया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एस.के. श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एवं जीवित्पुत्रिका पूजनोत्सव समिति के अध्यक्ष रामजन्म चौबे ने हवन एवं पूजन विधि-विधान के साथ संपन्न कर उत्सव का शुभारंभ किया। सूर्य सरोवर प्रांगण को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया था। व्रती माताओं एवं श्रद्धालुओं के लिए सुव्यवस्थित बैठने, पूजन सामग्री और प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई, जिससे समूचा वातावरण आध्यात्मिकता और सकारात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत दिखा।

इस अवसर पर जीवित्पुत्रिका पूजा समिति द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इसमें बरेका कर्मचारियों के बच्चों के साथ-साथ आसपास के गाँवों के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को स्मृति-चिन्ह एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह और आत्म विश्वास का संचार देखने को मिला। पूजनोत्सव में भोजपुरी लोक गायिका सुमन अग्रहरी एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उनके मधुर भजनों और लोकगीतों ने व्रती माताओं एवं उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया और समूचा परिसर मंत्रमुग्ध हो उठा।


इनकी रही खास मौजूदगी 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त देवराज कुमार मौर्य, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (सर्विस इंजीनियर) नीरज जैन, जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार, आर.एन. सिंह, उपाध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अमित कुमार, प्रिंस कुमार, दिनेश सिंह एवं संस्थापक सदस्य हरि शंकर यादव सहित पूजा समिति के पदाधिकारी उपस्थिति थे।

पूजा समिति के महामंत्री ऋतुराज सिंह यादव ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, माताओं-बहनों एवं विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों का हार्दिक स्वागत किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन अमलेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया। यह आयोजन न केवल मातृत्व की आस्था और समर्पण का सजीव उदाहरण रहा, बल्कि बरेका परिवार में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और प्रोत्साहन का भी प्रेरणादायक संदेश प्रदान करता है।

कोई टिप्पणी नहीं: