} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 1 सितंबर 2025

Varanasi Main Painting के जरिए नेत्रदान के प्रति Childrens ने किया जागरूक

सम्मान समारोह में सम्मानित किए गए नेत्रदाता


Sarfaraz Ahmad 

Varanasi (dil India live). लायंस आई बैंक के तत्वावधान में टंडन नर्सिंग होम, बड़ी पियरी में 40 वे नेत्रदाता सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर लायंस आई बैंक के सचिव व नेत्र सर्जन डॉ. अनुराग टंडन ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को नेत्रदान के प्रति जागरूक करना और नेत्रदाताओं व सहयोगियों को सम्मानित करना है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता अमरीश सिंह भोला पूर्व वीसी चंद्रकला पाड़िया, बीएचयू आईएमएस के डायरेक्टर प्रो. शंखवार, खत्री समाज के दीपक बहल और काशीवार्ता के निदेशक सुशील सिंह मौजूद थे। आए हुए अतिथियों का अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर स्वागत किया गया। इस दौरान शहर के चार बड़े विद्यालयों के बच्चों ने पेंटिंग के जरिए नेत्रदान के महत्व का संदेश दिया।



समारोह को संबोधित करते हुए अम्बरीष सिंह भोला ने कहा, “मुझे गर्व है कि डॉ. अनुराग टंडन लायंस आई बैंक के माध्यम से समाज में नेत्रदान की अलख जगा रहे हैं। उनका यह कार्य प्रेरणादायी है।” वहीं प्रो. संखवार ने कहा कि डॉ. टंडन के कार्य को देखते हुए आईएमएस बीएचयू ने उनके साथ करार किया है। उन्होंने बताया कि अब तक 120 से अधिक कॉर्निया आईएमएस से लायंस आई बैंक को उपलब्ध कराए जा चुके हैं।समारोह में लायंस क्लब वाराणसी सिटी और खत्री हितकारिणी सभा का विशेष योगदान रहा। डॉ. अनुराग टंडन ने बताया कि यह आयोजन संस्था के संस्थापक स्वर्गीय कैलाश टंडन की स्मृति को समर्पित था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से डॉ. शालिनी टंडन, डॉ. शेखर, डॉ. जे.पी. सिंह, डॉ. विशाल यादव,  डा अजीत सहगल डाक्टर विशाल  यादव राजीव टंडन, एडवोकेट आलोक शुक्ला, उत्तर प्रदेश दवा संगठन के संदीप चतुर्वेदी, मुकेश कक्कड़, शम्मी खत्री, कृष्ण कुमार, शिवशंकर कपूर, केशव जालान, मुकुंद लाल टंडन, पूनम गुप्ता व निरंकार नाथ टंडन सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। समारोह के अंत में यह संकल्प लिया गया कि नेत्रदान के अभियान को और गति दी जाएगी, ताकि अंधकारमय जीवन जी रहे लोगों को नई रोशनी मिल सके।

कोई टिप्पणी नहीं: