} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 29 सितंबर 2025

Education: VKM Varanasi Main एक दिवसीय NSS शिविर में हुए अनेक आयोजन

डाॅ. शुभांगी ने डाला राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व, उद्देश्य एवं इतिहास पर प्रकाश




Varanasi (dil india live). वसंत कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (चतुर्थ इकाई) द्वारा एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। कैंप का शुभारंभ करते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर शुभांगी श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व, उद्देश्य एवं इतिहास पर प्रकाश डाला।12:00 बजे महाविद्यालय परिसर में अनार, अमरूद, नीम, मीठी नीम आदि पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ लिया गया। एनी बेसेंट जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम संयोजिका डॉक्टर प्रतिमा सिंह ने निबंध प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग दिया। जिसमें प्राचार्या डॉक्टर रचना श्रीवास्तव एवं महाविद्यालय के प्रबंधक उमा भट्टाचार्य, डॉक्टर निहारिका लाल, डॉक्टर गरिमा उपाध्याय, डॉक्टर इंदु उपाध्याय, डॉक्टर अंजू सिंह, डॉक्टर प्रतिमा सिंह सहित १०० स्वयं सेविकाओं की उपस्थिति रही। 

अपराह्न 1:00 बजे राष्ट्र निर्माण में महिला शिक्षा की भूमिका विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें स्वयं सेविकाओं ने प्रतिभागिता की। निबंध प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉक्टर पूर्णिमा सिंह (अंग्रेजी विभाग) एवं डॉ राजलक्ष्मी जायसवाल (हिंदी विभाग) ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।


देश की वीरांगनाओं की गाथा पर डाला प्रकाश

 बसंत कन्या महाविद्यालय में नारी शक्ति नारी स्वाभिमान विषय पर डॉक्टर शशिकेश कुमार गोंड (इतिहास विभाग, वसंत कन्या महाविद्यालय) ने अपने विचार रखें। जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के विषय में बताते हुए देश की वीरांगनाओं की गाथा पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर शुभांगी श्रीवास्तव ने दिया औया।


 

2 टिप्‍पणियां: