} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 27 सितंबर 2025

Indo Amrican चैम्बर आफ कामर्स Varanasi डेस्क की बैठक सम्पन्न

बीएन जान चुने गए आइएसीसी वाराणसी डेस्क के चेयरमैन, सभी ने दी बधाई


Varanasi (dil india live). इंडो अमेरिकन चैम्बर आफ कामर्स (आइएसीसी) वाराणसी डेस्क की बैठक भदोही स्टेशन रोड स्थित एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान में आयोजित की गई। इस मैनेजिंग कमेटी की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद नई कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान चेयरमैन सीए अशोक कुमार ठुकराल ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करते हुए बताया कि बीएन जान को एसोसिएशन का चेयरमैन, भूगु नारायण दुबे को वाइस चेयरमैन प्रथम और खाकसार आलम को वाइस चेयरमैन द्वितीय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैनेजिंग कमेटी में डा. अनीता पी.डे., भरत कुमार अग्रवाल, आलोक कुमार बरनवाल, इम्तियाज अहमद, भरतलाल मौर्य, रेयाजुल हसनैन, सीए ब्रजेश कुमार जायसवाल, डा. पीवी राजीव, आहूजा, संदीप तुलस्यान को शामिल किया गया।

नवनियुक्त चेयरमैन बीएन. जान ने बताया कि पिछले वर्ष एसोसिएशन ने उद्यमियों के लिए अनेक उपयोगी सेमिनार का आयोजन किया। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए सभी सदस्यों के सहयोग से आइएसीसी वाराणसी डेस्क आगे भी संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच औद्योगिक, आर्थिक, व्यावसायिक और वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। वाराणसी डेस्क विशेष रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका के कंपनियों को इंडिया में इन्वेस्ट करने के लिए प्रोत्साहित करेगा, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में। वाइस चेयरमैन प्रथम व द्वितीय ने जिम्मेदारियों के निर्वहन का भरोसा दिलाया। पूर्व चेयरमैन विनय कुमार शुक्ल, सीए सुदेशना बासु, आरके गोयल एवं एसो. की क्षेत्रीय कमेटी, नई दिल्ली के सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन ने पदाधिकारियों को बधाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं: