} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 27 सितंबर 2025

Education: Foundational Literacy and Numeracy प्रशिक्षण का हुआ समापन

प्राथमिक शिक्षकों ने चिरईगांव विकास खंड में हुए एफ एल एन प्रशिक्षण में की सहभागिता


Varanasi (dil india live). वाराणसी के ब्लॉक संसाधन केंद्र चिरईगांव में आयोजित Foundational Literacy and Numeracy (FLN) प्रशिक्षण का समापन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रशिक्षण में ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने सहभागिता की। इस दौरान शिक्षकों ने भी संकल्प लिया कि वे प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को कक्षा-कक्ष में लागू कर बच्चों के सर्वांगीण विकास में योगदान देंगे।संपूर्ण कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। 

बच्चों में पढ़ने-लिखने की रुचि बढ़ाने पर ज़ोर 

FLN प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने शिक्षकों को आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक कौशल विकसित करने की नवीन तकनीकों से अवगत कराया। बच्चों में पढ़ने-लिखने की रुचि बढ़ाने, खेल-आधारित गतिविधियों और शिक्षण-अधिगम सामग्री के प्रयोग पर इस दौरान विशेष बल दिया गया। समापन अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि FLN कार्यक्रम का उद्देश्य “हर बच्चा पढ़े, हर बच्चा बढ़े” के लक्ष्य को साकार करना है। 

खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति सिंह के नेतृत्व में हुए प्रशिक्षण के संदर्भदाता के रूप में श्रीनिवास सिंह, रश्मि त्रिपाठी, रविंद्र यादव, एवं उमेश त्रिपाठी के नाम शामिल हैं। इस अवसर पर पूर्व ए आर पी आलोक मौर्य, बी एन यादव , धर्मेन्द्र कुशवाहा, आमरा जमाल सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद थे। यह जानकारी मीडिया को एहतेशामुल हक़ ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं: