} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 25 सितंबर 2025

Education: DAV PG College Main डांडिया, गरबा की धूम

डांडिया डांस प्रतियोगिता में छात्र- छात्राओं ने जमकर किया धमाल

श्री बरनवाल के सिर सजा डांडिया क्वीन का ताज



Varanasi (dil india live). नवरात्रि के मौके पर गुरुवार को डीएवी पीजी कॉलेज में डांडिया और गरबा की धूम रही। कॉलेज के कॉमर्स विभाग के छात्र मंच वॉइस ऑफ कॉमर्स एवं स्पर्श के तत्वावधान में स्व. पीएन सिंह यादव मेमोरियल हॉल में आयोजित फोक एवं डांडिया डांस प्रतियोगिता में छात्र- छात्राओं ने जमकर धमाल मचाया। रंग बिरंगे लोक परिधानों में गुजराती गीतों पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर सबके मन को मोह लिया। प्रतियोगिता में फोक डांस एवं डांडिया में 17 टीमों ने प्रतिभाग किया। डांडिया में श्री बरनवाल प्रथम, पंखुड़ी दवे द्वितीय एवं श्रेया शर्मा तथा नव्या बरनवाल तीसरे स्थान पर रही। वहीं फोक डांस में धनराम गौतम, सूर्यान्शु यादव, अंचल भदौरिया की टीम प्रथम रही। दूसरे स्थान पर अपूर्वा महन्ता एवं तृषा कमल तथा श्री बरनवाल, प्रियंका वर्मा, श्रेया शर्मा की टीम रही। तीसरे स्थान पर शिवांग पाल रहे।

विजेताओं को किया गया पुरस्कृत 

विजेताओं को विभागाध्यक्ष प्रो. विजयनाथ दुबे, चीफ प्रॉक्टर डॉ. संजय कुमार सिंह, कार्यक्रम संयोजक डॉ. तरु सिंह एवं डॉ. प्रियंका बहल ने ट्राफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। निर्णायक मण्डल में डॉ. रश्मि त्रिपाठी, डॉ. ऋचा गुप्ता, डॉ. सोनल कपूर एवं डॉ. गोपाल चौरसिया शामिल रहे। इस मौके पर मुख्य रूप से उपाचार्य प्रो. राहुल, प्रो.संजय साह, डॉ. साक्षी चौधरी, डॉ. श्रुति अग्रवाल, डॉ. शान्तनु सौरभ सहित समस्त प्राध्यापक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन छात्रा श्राबोनी भट्टाचार्य, नैमिष पटेल एवं वैष्णवी दीक्षित ने किया।



कोई टिप्पणी नहीं: