} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 25 सितंबर 2025

Education: VKM Varanasi Main 'BRICS Simulation Summit 2025'

वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्राओं ने आपात आर्थिक परिस्थितियों पर व्यक्त की अपनी राय


Varanasi (dil india live). वसंत कन्या महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के ECOTALKS Club द्वारा 25 सितम्बर 2025 को "BRICS Simulation Sururit 2025" का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय था "BRICS देशों को क्या अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता घटाकर स्थानीय मुद्राओं व साझा मुद्रा की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए, या यह अव्यावहारिक और जोखिमपूर्ण हैं?" इस प्रतियोगिता में कुल २२ प्रतिभागियों ने ।। टीमों में भाग लिया। प्रत्येक टीम में 2-2 सदस्य थे और सभी टीमें विभिन्न BRICS देशों का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में प्रो. निहारिका लाल, विभागाध्यक्ष, अंग्रेजी विभाग; डॉ. अंजुलता सिंह, मनोविज्ञान विभाग तथा डॉ. अनुराग, वाणिज्य संकाय उपस्थित रहे।

इस वाद-विवाद प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई, जैसे-डि- डॉलराइजेशन, स्थानीय मुद्रा में व्यापार, द्विपक्षीय लेन-देन, और अमेरिकी डॉलर का वर्चस्व। इसके साथ ही क्रॉस - क्वेश्चन और क्राइसिस राउंड आयोजित किए गए, जिनमें टीमों ने आपात आर्थिक परिस्थितियों पर अपनी राय व्यक्त की। अंतिम वोटिंग राउंड में अधिकांश प्रतिभागी डि - डॉलरराइजेशन के विरोध में पाए गए।


इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रचना श्रीवास्तव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए वैश्विक आर्थिक चुनौतियों पर गहन अध्ययन और विमर्श की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आस्था शर्मा व चैतन्या, जो UAE का प्रतिनिधित्व कर रही थी, द्वितीय स्थान नायशा राज व वैशाली पाण्डेय को मिला जो India का प्रतिनिधित्व कर रही थी ,व तृतीय स्थान आस्था चौरसीया व मनस्वी सिंह जो South Africa का प्रतिनिधित्व कर रही थी I 

 अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. इंदु उपाध्याय के साथ विभाग प्राध्यापक डॉ. विजय कुमार, डॉ. रितेश यादव, सबा परवीन और अनीता प्रजापति की उपस्थिती ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया तथा ऐसे कार्यक्रमों की सराहना की और ऐसे शैक्षिक विमर्शों में निरंतर भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया ।

कोई टिप्पणी नहीं: