} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 24 सितंबर 2025

Education: VKM Varanasi Main 'चलचित्र प्रदर्शन व संवादात्मक कार्यशाला' का आयोजन

सौरव सरकार से छात्राओं ने सीखा फिल्म मेकिंग के गुण



Varanasi (dil india live). वसंत कन्या महाविद्यालय के तत्वावधान में अंग्रेजी विभाग द्वारा 24 सितम्बर 2025 को 'चलचित्र प्रदर्शन व संवादात्मक कार्यशाला' का आयोजन किया गया. जिसमें ' स्वार्थ से परे' नामक एक डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म की स्क्रीनिंग की गयी। जिसमें फिल्म निर्देशक सौरव सरकार द्वारा ‘स्वार्थ से परे’ चलचित्र द्वारा ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम में आने वाले व्यक्तियों की चुनौतियों, अनुभवों और क्षमताओं को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया। इस फ़िल्म के माध्यम से समावेशिता और सहानुभूति का संदेश साझा किया गया। छात्रों के लिए यह सौभाग्यपूर्ण था कि इस अवसर पर फ़िल्म के निर्देशक सौरभ सरकार से सीधी बात करते हुए छात्राओं ने फिल्म मेकिंग के गुणों को सीखा। उन्होंने छात्राओं द्वारा निर्मित फिल्म विडियो पर भी अपने विचार रखे। 


इनकी रही खास मौजूदगी 
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रचना श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष डॉ. निहारिका लाल, डॉ. सुप्रिया सिंह, डॉ. पूर्णिमा सिंह, डॉ. सौमिली मंडल एवं डॉ. मालविका उपस्थित रहीं।
डॉ. सौमिली मंडल ने कार्यक्रम का संचालन किया व धन्यवाद ज्ञापन डॉ निहारिका लाल ने दिया। एम.ए. व बी.ए. की लगभग 70 छात्राओं ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

1 टिप्पणी:

Imtiyaz khan ने कहा…

👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻