} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 28 सितंबर 2025

Bunkar: ताकि sarkari yojana का मिल सके बुनकरों को लाभ

कैमेलिया सोशल वेलफेयर सोसाइटी का सरकारी योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम


Varanasi (dil india live). कैमेलिया सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में रविवार को प्रातः 11 बजे वार्ड नंबर 63, जलालीपुर, सरैया, वाराणसी में एक विशेष जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्तमान सभासद शबाना अंसारी, पार्षद पति हाजी ओकास अंसारी, तथा सोसाइटी के पदाधिकारीगण उपाध्यक्ष वर्तिका शर्मा और सचिव सैफुल्लाह खान उपस्थित रहे।

सैफुल्लाह खान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कैंप का मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यकों खासकर बुनकर समाज के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना है।


कैंप में इन योजनाओं पर हुई चर्चा

  • सीएम विश्वकर्मा सम्मान योजना
  • सीएम युवा सम्मान योजना
  • आयुष्मान भारत योजना
  • छात्रवृत्ति योजना

इस अवसर पर वक्ताओं ने विशेष रूप से कहा कि अल्पसंख्यकों, बुनकर और अन्य वर्गों के के बच्चों को छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित कराने हेतु जागरूक करना सोसाइटी की प्राथमिकता है। साथ ही यह भी संदेश दिया गया कि जो लोग, चाहे महिला हों या पुरुष, किसी भी प्रकार के कौशल (Skill) का काम जानते हैं, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रेरित और सहयोगित किया जाएगा, ताकि वे आर्थिक रूप से मजबूत होकर समाज की प्रगति में योगदान दे सकें।

कोई टिप्पणी नहीं: