} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 6 सितंबर 2025

Nabi k Jashan Main पढ़ा कलाम तो अंजुमनों को मिला इनाम

मरकजी यौमुन्नबी कमेटी के डायस पर अंजुमन फारूकिया अव्वल 

बरकाते रसूल, गुलामे गौस-ए-पाक, रजाए मुस्तफा, मोजाहिद्दिन-ए-रसूल, सुन्नते रसूल को भी मिला इनाम

60 से ज्यादा अंजुमनों ने किया नातिया मुकाबले में शिरकत




F.farooqui Babu/shamsher alam

Varanasi (dil India live)। मरकजी यौमुन्नबी की ओर से Eid Miladunnabi पर रात भर चले नातिया मुकाबले का समापन सुबह हुआ जिसमें तकरीबन 60 से ज्यादा अंजुमनों ने हिस्सा लिया। इसमें अंजुमन फारूकिया भीखाशाह गली अव्वल रही। ऐसे ही अंजुमन बरकाते रसूल, अंजुमन गुलामे गौस-ए-पाक, अंजुमन रजाए मुस्तफा, अंजुमन मोजाहिद्दिन-ए-रसूल, अंजुमन सुन्नते रसूल भी बेहतरीन नातिया शायरी के लिए इनाम हासिल करने में कामयाब रही। ऐसे ही मिल्लत कमेटी की ओर से हुए नातिया मुकाबला में अंजुमन गौसिया नवाबगंज, अंजुमन गौस-ए-पाक नई सड़क, अंजुमन सलाहुद्दिन शेख सलीम फाटक, अंजुमन गुलमाने वारिस खजूर वाली मस्जिद, अंजुमन गरीब नवाज बगीचा हंकार टोला, अंजुमन पैगाम-ए-हुसैन खैराशबाद, अंजुमन सिराजुल इस्लाम छित्तनुपरा को इनामात से नवाजा गया। 


जुलूस शांतिपूर्ण सम्पन्न, अदा किया शुक्रिया

जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर जुलूसे मोहम्मदी का तमाम शानदार जुलूस पूरे वाराणसी में बड़ी शिद्दत के साथ निकाला गया था। जिसमें जलालीपुरा वार्ड के सभी मोहल्लों जलालीपुरा, अमरपुर बटलोहिया, मढिया और सरैया से भी दर्जनों जुलूस निकाले गए जिसमे हजारों की तादाद में अकीदतमंद शामिल हुए थे। सभी जुलूस के शांतिपूर्ण सम्पन्न होने पर पार्षद पति हाजी ओकास अंसारी ने सभी अंजुमनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व पुलिस प्रशासन का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि वह खुद जुलूस में शामिल हुए और जुलूस पास कराया।

कोई टिप्पणी नहीं: