} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 6 सितंबर 2025

Education: VKM Varanasi Main Teacher's day celebration

शैक्षणिक क्लब ‘साक्षी’ द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Varanasi (dil India live). दर्शन विभाग के शैक्षणिक क्लब ‘साक्षी’ द्वारा शिक्षक दिवस पर डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर शनिवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शीर्षक था ‘From Classroom to Rashtrapati Bhavan’ the journey of teacher to President’। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे दार्शनिक विमर्श एवं विद्वत महापुरूषों से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन भावी पीढ़ी के चरित्र निर्माण तथा व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यन्त आवश्यक है। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत कुल 16 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें स्नातक प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा परास्नातक प्रथम तथा द्वितीय वर्ष की दर्शनशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, मनोविज्ञान, अंग्रेजी एवं भूगोल इत्यादि की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन चांदनी कुमारी, सुरूचि झा एवं संयोजन महक सोनकर, संजना परमार द्वारा किया गया। प्रो. ममता मिश्रा, विभागाध्यक्ष, दर्शन विभाग ने छात्राओं को बधाई देते हुए भविष्य में इस प्रकार के आयोजन के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में डाॅ. मनोज कुमार सिंह, डाॅ. प्रतिमा सिंह,यशस्वी राय सहित अन्य विभागों के शिक्षक/शिक्षिकायें उपस्थित रहें।


कोई टिप्पणी नहीं: