} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 14 सितंबर 2025

UP K BLW में हुई अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता

महिला कल्याण संगठन ने बाल निकेतन में किया आयोजन 

F. Faruqui (Babu) 

Varanasi (dil india live). बनारस रेल इंजन कारखाना में बरेका महिला कल्याण संगठन द्वारा आज दिनांक 14 सितंबर 2025, रविवार को अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता बरेका कर्मचारियों के 6 से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए बाल निकेतन विद्यालय में प्रातः 10:30 बजे से 12:30 बजे तक तीन अलग-अलग आयु वर्गों में आयोजित हुई।

प्रतियोगिता के विषयों की घोषणा बरेका महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्षा गौरी श्रीवास्तव एवं सचिव श्वेता सिंह द्वारा केंद्रीय रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा भेजे गए सीलबंद लिफाफे को प्रातः 10:30 बजे ऑन स्पॉट खोलकर किया। ग्रुप I के लिए विषय:- मेरी पसंदीदा डिश या मेरे दादा-दादी के घर एक मजेदार दिन था तो ग्रुप II के लिए विषय : मैं अपना रविवार कैसे बिताता / बिताती हूँ या मेरा पसंदीदा त्यौहार। ऐसे ही ग्रुप III के लिए विषय : क्या AI भविष्य के लिए खतरा बनेगा या लाभदायक होगा? या 2047 के भारत के बारे में मेरा दृष्टिकोण था।


यह प्रतियोगिता भारतीय रेल के सभी क्षेत्रीय रेलवे एवं उत्पादन ईकाइयों में एक साथ आयोजित की गई, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ गया। बरेका महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित बाल निकेतन विद्यालय में कुल 245 बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया और अपने विचारों की सार्थक अभिव्यक्ति की लेखनी से सभी को प्रभावित किया। प्रतिभागियों को बरेका महिला कल्याण संगठन की ओर से उपहार भी वितरित किए गए। 


कार्यक्रम में बरेका महिला कल्याण संगठन की प्रमुख सदस्यों—उपाध्यक्ष गौरी श्रीवास्तव, गुरमीत कौर, प्राची मित्तल, सचिव श्वेता सिंह, कोषाध्यक्ष श्वेता श्रीवास्तव, प्रियंका प्रसाद, शिखा जैन, रश्मि सिंह, हंसा धर्मेंद्र कुमार, राखी गुप्ता, आदिश्री गुप्ता एवं मीनाक्षी सिंह आदि मौजूद थी। यह आयोजन बच्चों की सृजनात्मकता और अभिव्यक्ति क्षमता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ महिला कल्याण संगठन के सांस्कृतिक एवं शैक्षिक योगदान का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।


कोई टिप्पणी नहीं: