} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 15 सितंबर 2025

Varanasi K चिरईगांव में पांच दिवसीय FLN एवं New NCERT Books पर प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों में दिखा उत्साह, रही सक्रिय भागीदारी

Varanasi (dil india live). वाराणसी के चिरईगांव ब्लॉक रिसोर्स सेंटर पर खंड शिक्षा अधिकारी  प्रीति सिंह के निर्देशन में पांच दिवसीय FLN एवं नई NCERT पुस्तकों पर आधारित प्रशिक्षण का सातवां बैच सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रातः 9:30 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित किया गया था।

इससे पहले प्रशिक्षण की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें संस्कृत वंदना, प्रतिज्ञा, समाचार, आज का विचार, प्रेरक कहानी और राष्ट्रगान शामिल रहे। संदर्भदाता रश्मि त्रिपाठी ने प्रार्थना सभा का संचालन किया। अन्य संदर्भदाता रविन्द्र कुमार यादव, श्रीनिवास सिंह और उमेश त्रिपाठी ने दो प्रशिक्षण हॉलों में 50-50 शिक्षकों के बैच को प्रशिक्षण प्रदान किया।

प्रशिक्षण में कब-कब क्या हुआ 

पहले दिन वीणा-1 और गणित मेला का परिचय हुआ। वीणा-1 हिंदी की पाठय पुस्तक को NCERT ने रोचक ढंग से लिखा है जो थीम आधारित है ताकि हम एक थीम को समय के साथ बच्चों में विकसित कर सके। पर्यावरण, मित्र, खेल, काम, हमारा देश के प्रति, अपने भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति बच्चों में एक चेतना विकसित की जा रही है। वही गणित मेला जो गणित की पाठ्य पुस्तक है बेहद रोचक ढंग से परिवेश, परिचित संदर्भों, त्योहारों आदि को दैनिक जीवन से लेते हुए अमूर्त अवधारणाओं को मूर्त और रोचक बनाती है। ये इन पुस्तकों की बहुत खास बात है। दूसरे दिन भाषा शिक्षण में ग्रेजुअल रिलीज ऑफ रिस्पांसिबिलिटी, जिम्मेदारियों का क्रमिक हस्तांतरण और 4 Block रणनीति पर कार्य किया गया। तीसरे दिन गणित के तीनों कालांश की रणनीतियों और जोड़-घटाव व स्थानीय मान पर समूह गतिविधियाँ, प्रस्तुतीकरण, रोल प्ले हुए। नए कहानी पोस्टर्स पर प्रस्तुतीकरण हुआ। चौथे दिन कक्षा 4-5 की संदर्शिका, 42 दिन की उपचारात्मक और पुनरावृत्यात्मक शिक्षण योजना, पाठों का दिवसवार विभाजन जो अन्य खिड़की दरवाजों को भी समझ के लिए खोल देता है। संतूर अंग्रेज़ी पुस्तक पर सबने समझ बनाई, प्रस्तुतीकरण, रोल प्ले पर कार्य हुआ। पाँचवें दिन Indian Knowledge System, Interdisciplinary एवं Multidisciplinary Approach की समझ विकसित की गई।



सक्रिय सहभागिता, समूह गतिविधियों और प्रेरक सेशनों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायी बना दिया। निश्चित रूप से इन बातों के साथ हम अपनी गुणवत्ता बढ़ाएंगे। बच्चों को इन बातों के साथ हम बेहतर आउटकम, परफॉर्मेंस और उपलब्धियों की उम्मीद कर सकते है। हालांकि टीचर्स के लिए टीईटी की परीक्षा कंपलसरी जैसी खबरों ने उन्हें मायूस जरुर कर दिया है। जिसका हल जल्दी निकलना चाहिए। अन्यथा की स्थिति में टीचर्स घोर निराशा और अवसाद की स्थिति में है।


इन्होंने की प्रशिक्षण में सहभागिता 

प्रशिक्षण लेने वालों में चित्र लेखा सिंह,अनीता सिंह, एहतेशामुल हक, गुरु प्रसाद, छाया देवी, हामिदा बेगम, आरती मौर्या, सतीश सिंह, धारणा आर्या, प्रीति गुप्ता, अर्चना, हेमंत कुमार मौर्य, अनुराधा भार्गव, बीनू चौहान, शीला, गोविंद प्रसाद, अर्चना यादव, गणेश प्रसाद, दिलीप कुमार इत्यादि शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: