} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 28 सितंबर 2025

Post Office: दीन दयाल स्पर्श योजना की Scholarship के लिए हुआ written Examination

बच्चों में टिकटों के प्रति अभिरुचि पैदा करने के लिए डाक विभाग देता है वजीफा 



Lucknow (dil india live). आधुनिक युग में बच्चों के अन्दर डाक टिकटों में अभिरुचि पैदा करने के उद्देश्य से डाक विभाग की दीन दयाल स्पर्श योजना (Scholarship for Promotion of Aptitude & Research in Stamp as a Hobby) के नाम से उक्त छात्रवृत्ति योजना विगत वर्षों से चल रही है। यह योजना कक्षा 6 से 9 तक के बच्चों के लिए है। 

डाक टिकटों का शौक दिलाएगा वजीफा 

यह योजना कक्षा 6 से 9 तक के उन बच्चों के लिए है। जो शौक के तौर पर डाक टिकटों के प्रति अभिरुचि रखते हैं। इस क्षेत्र में शोध के प्रचार-प्रसार हेतु दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत उन मेधावी छात्रों को वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है, जिनका शैक्षिक रिकॉर्ड अच्छा होता है और जिन्होंने शौक के तौर पर फिलैटेली को अपनाया है। 

उक्त क्रम में आज 28.09.2025 को प्रथम चरण के अंतर्गत लिखित प्रश्नोत्तरी परीक्षा का आयोजन लखनऊ जीपीओ में संपन्न हुआ, इसमें लखनऊ के विभिन्न स्कूल जैसे सेठ आनंदराम जयपुरिया, मॉडर्न स्कूल, नवयुग रेडिएंस, महर्षि विद्या मंदिर, सिटी मांटेसरी स्कूल, बाल विद्या मंदिर, सिटी इंटरनेशनल स्कूल से कक्षा 6,7,8 एवं 9 तक के 124 बच्चों द्वारा सहभागिता की गयी । आयोजित परीक्षा के कार्यक्रम में राजेश कुमार, चीफ पोस्टमास्टर, लखनऊ जीपीओ, विनय शंकर श्रीवास्तव, डिप्टी पोस्टमास्टर रजि. इम्पोर्ट, विनोद कुमार राय, सहायक पोस्टमॉस्टर प्रशासन, लखनऊ जीपीओ आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: