} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 26 सितंबर 2025

UP: Varanasi Main Al Madad फाउंडेशन द्वारा पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को दी सहायता राशि

गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी को सौंपा 70 हजार की नकद राशि 


Varanasi (dil india live). अल-मदद फाउंडेशन द्वारा पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद। अल-मदद फाउंडेशन समिति के पदाधिकारी / प्रतिनिधियों ने गुरूबाग, गुरूद्वारे के मुख्य ग्रन्थी भाई रंजीत सिंह को पंजाब में आई बाढ़ के पीड़ितो के लिए 70000/- (सत्तर हजार रूपये) की धनराशि नकद राशि के रूप में सौंपी। धनराशि के लिए गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अल मदद फाउंडेशन का आभार प्रकट किया।

 इंसानियत और एकता का प्रतीक

कल मदद फाउंडेशन की ओर से मुफ्ती-ए-शहर बनारस मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने कहा कि यह योगदान इंसानियत और एकता के प्रतीक के रूप में दिया जा रहा है। इस मौके पर दोनों समुदायों के लोगो ने पंजाब बाढ़ पीड़ितो के लिए मिलकर दुआ और अरदास किया। सभी ने बाढ़ पीड़ितों के प्रति सहानूभूति व्यक्त की। गुरूद्वारे के मुख्य ग्रन्थी भाई रंजीत सिंह ने कहा कि हम इस योगदान के लिए आभारी है। यह दर्शाता है कि जब मुश्किल समय आता है, तो मजहब की दीवारें गिर जाती है और इंसान-इंसान के करीब आ जाता है। मुस्लिम समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि हमारा धर्म हमें इंसान की सेवा करना सिखाता है। पंजाब के लोगों के दुख की घड़ी में हम सब उनके साथ तन मन और धन से खड़े है। इस दौरान गुरुद्वारे के काफी लोग मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं: