विजय बहादुर यादव बने पशुपालक संघ के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष
@dil india live
Madan Yadav (Varanasi). भारतीय पशुपालक संघ का 67 वा स्थापना दिवस दिवंगत राष्ट्रीय महासचिव महेंद्र गवली एवं दिवंगत राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामदुलार यादव की स्मृति संग मनाया गया। इस अवसर पर विजय बहादुर यादव को सर्व सम्मत से पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया व केंद्रीय कार्यालय तरया में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में आर्थिक विकास में पशुपालक के योगदान विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।
इनकी रही खास मौजूदगी
इस मौके पर ओम प्रकाश यादव, भारत भूषण यादव, अरुण पांडे, राजेश यादव, अनिल कुमार चौधरी, सुरेश मौर्य, छविंदर वर्मा, अमित तिवारी एडवोकेट, सरफराज पहलवान, मनोज यादव एडवोकेट, वकील पटेल, हर्ष यादव, भोलू, सुरेंद्र नाथ पांडेय, दयाराम मास्टर, सुभाष चन्द्र यादव, मुरलीधर यादव आदि खासतौर पर न सिर्फ मौजूद थे बल्कि इन सभी ने अपने महत्वपूर्ण विचार भी व्यक्त किए।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें