} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 31 अगस्त 2025

Varanasi K Dalmandi से निकलेगा कर्बला के शहीदों का साठे का जुलूस

अजाखाना शब्बीर और सफदर पुरानी अदालत में होगी मजलिस व निकलेगा अंतिम जुलूस

Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live). दालमंडी पुरानी अदालत से शब्बीर और सफदर के अज़ाखाने से 11 वे इमाम हसन अस्करी का ताबूत, अलम, दुल्दुल् और अमारी के साथ निकाला जाएगा। मौलना अब्बास इरशाद नकवी लखनऊ मजलिस को खिताब करेंगे तो अंजुमन हैदरी नोहाख्वानी व मातम करके जुलूस की अगवाई करेगी। 


शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने बताया कि जुलूस के नई सड़क पहुंचने पर जंजीर और कमा के मातम से शहीदाने करबला को नजराने अकीदत पेश किया जाएगा। काली महल पहुंचने पर जुलूस ए अमारी के इस्तकबाल में मौलाना नदीम असगर तकरीर करेंगे, शोहरा कलाम पेश करेंगे। पितरकुंडा पर मौलाना कैसर अब्बास की तकरीर होगी। नई पोखरी पर अंजुमन ज़व्वादिया जुलूस का इस्तकबाल करेगी, यूसुफ मशहदी की तकरीर होगी। फातमान पर मौलाना तहज़ीबुल हसन इमाम ऐ जुमा वाराणसी अमरियो का परिचय कराएंगे। अलविदाई मजलिस को मौलाना सय्यद मोहम्मद अकील हुसैनी खिताब करेंगे। श्री हैदर ने बताया कि इस प्रकार 2 महीना 8 दिन तक चलने वाला मोहर्रम के मजलिस मातम के सिलसिले पर विराम लगेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: