} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 24 सितंबर 2025

UP: VKM Varanasi Main न्यूट्रीशन एंड हेल्दी डाइट थीम पर हुआ फैशन शो

भोजन एवं फैशन के बीच अनूठे संबंध को रैंप पर किया प्रदर्शित

Varanasi (dil india live).राष्ट्रीय पोषण माह 2025 के अंतर्गत वसंत कन्या महाविद्यालय कें गृह विज्ञान विभाग द्वारा न्यूट्रीशन एंड हेल्दी डाइट थीम पर फैशन शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसमें बीए व एमए की कुल 50 छात्राओं ने ग्रुप में सहभागिता की l इस कार्यक्रम के लिए छात्राओं द्वारा नॉनकान्वेंशनल फ़ूड, हेल्दी डाइट प्लान, फाइव फूड ग्रुप्स, प्रोटेक्टिव फूड, हेल्दी एंड अनहेल्दी फूड,  फ्रूट्स एंड वेजिटेबल्स थीम को रचनात्मक एवं आकर्षक तरीके से रैंप पर वॉक करते हुए भोजन एवं फैशन के बीच अनूठे संबंध को प्रदर्शित किया गया l सभी छात्राओं ने फलों एवं एवं सब्जियां जैसे फाइन एप्पल, टमाटर, अंगूर, बैगन लौकी एवं गाजर इत्यादि से बने हुए गैर परंपरागत पोशाक पहनकर इनमे उपस्थित विटामिनस एवं मिनरल्स की जानकारी दी l 



महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव ने छात्राओं की क्रिएटिविटी की सराहना करते हुए कहां की,'न्यूट्री फैशन शो' एक आकर्षक तरीका है जिससे समाज में स्वस्थ खानपान, संतुलित पोषण एवं स्वस्थ जीवन शैली के बारे में जागरूकता लाया जा सकता हैl फैशन शो में निर्णायक मंडल में प्रोफेसर निहारिका लाल, डॉ सुनीता दीक्षित और डॉक्टर प्रतिमा शामिल थीl कार्यक्रम का संयोजन डॉक्टर संगीता देवाडिया के संरक्षण एवं आयोजन डॉक्टर गरिमा उपाध्यय एवं  डॉक्टर प्रियंका द्वारा किया गया।


डा.अंशु शुक्ला का सराहनीय योगदान 
प्राचार्या डा. रचना ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर अंशु शुक्ला का सराहनीय योगदान है l विभाग के गैर शैक्षणिक कर्मचारी, पदमा ,योगिता एवं सोनी द्वारा सहयोग किया गया सुश्री पद्मा ने ड्रेस डिजाइनिंग में छात्राओ का निर्देशन किया संचालन बी ए द्वितीय वर्ष की अर्पिता एवं प्राची द्वारा किया गया l कार्यक्रम मे पो.पूनम पांडे, प्रो.इंदु उपाध्याय,प्रो मीनू पाठक, डॉ. अंजुलता सिंह, डॉ. सुमन सिंह,डॉक्टर सपना भूषण, डॉ. कल्पना आनंद, डॉक्टर दीक्षा जायसवाल, डा. सौमिली, डॉ मालविका,  डॉ.राजलक्ष्मी , डॉ. प्रीति उपस्थित रही l