@dil india live
- F. Farouqi/Ajeet Singh Rajput
(Varanasi). एशियाई खेल-2026 में जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले बरेका कर्मी रोहित यादव का शुक्रवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW) आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।
> BLW पहुंBLW पहुंचने पर मुख्य प्रवेश द्वार पर अधिकारियों, कर्मचारियों, खेलकूद संघ के पदाधिकारियों और खेलप्रेमियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
>इसके इसके मुख्य प्रवेश द्वार से सिनेमा हॉल होते हुए प्रशासन भवन तक भव्य स्वागत यात्रा निकाली गई। पूरे रास्ते में उत्साह और खुशी का माहौल रहा।
> बीGM BLW ने किया सम्मान
> इस मौके पर बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने रोहित यादव को माला पहनाकर, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने रोहित को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और अनुशासन से न सिर्फ देश का मान बढ़ाया है, बल्कि बरेका को भी अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में गौरवान्वित किया है।
> इस अवसर पर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एवं अध्यक्ष, बरेका खेलकूद संघ मनीष कुमार, महासचिव अनुराग कुमार गुप्ता, उप महाप्रबंधक सागर, जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार, कोच रानी यादव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और खिलाड़ी मौजूद रहे।
> रोहित यादव की यह सफलता बरेका के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें