@dil india live
(Varanasi). जश्न-ए-ख्वाजा गरीब नवाज का सालाना अज़ीमुश्शान रूहानी जलसे का आगाज़ गौरीगंज में शनिवार को देर रात कारी मुजफ्फर हुसैन की पाक कुरान की तेलावत से हुआ। जलसे में हुज़ूर क़ाइद-ए-मिल्लत, पीर-ए-तरीक़त, रहबर-ए-शरीअत, नबीरे आला हज़रत, शहज़ादा व जानशीने हुज़ूर ताजुश्शरीया अल्लामा मुफ़्ती मुहम्मद असजद रज़ा ख़ान क़ादरी बरेलवी तशरीफ़ लाए तो मजमा नारे तकबीर अल्लाह हो अकबर..., पत्ती पत्ती फूल फूल या रसूल या रसूल...जैसे नारों को फिज़ा में बुलंद कर उनका जोरदार इस्तेक़बाल करता दिखाई दिया। इस मौके पर कोनैन रज़ा लोहतवी निज़ामत करते हुए बीच बीच में खूबसूरत नातिया शायरी से लोगों को बांधे हुए थे।
मोआशरे में सुधार को उलेमा की हुई तकरीर
जलसे में मोआशरे में सुधार के लिए उलेमा की तकरीर हुई ।तकरीर के दौरान उलेमा ने सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल से बचने। नबी की सुन्नत पर अमल, दीनी तालीम के साथ दुनियावी और आधुनिक तालीम लेने व समाज में फैली तमाम बुराइयों से दूर होने पर जोर दिया गया। जलसे में मौलाना आशिक हुसैन कश्मीरी, मौलाना आसिफ रज़ा बरकाती मुरादाबाद, मौलाना सैयद अब्दुल समद मुम्बई और मौलाना हासिर रज़ा वाराणसी तकरीर के लिए डायस पर देर रात आ चुके थे।
इस मौके पर मौलाना डॉक्टर शफीक अजमल रेवड़ी तालाब, मौलाना नदीम, टंमौलाना परवेज सिद्दीकी, हाफिज़ शैफुल मलिक, हाजी अब्दुल कय्यूम अंसारी, हाजी इम्तियाज़ खां, मोहम्मद अलफेशानी, मोहम्मद हसन आदि स्टेज पर जलवा अफरोज थे।
गौरीगंज में नूर की बारिश
मुफ्ती असजद रज़ा खान फाजिले बरेलवी की आमद में हुए जलसे में ऐसा लग रहा था जैसे नूर की बारिश हो रही हो। शहर काजी मौलाना जमील अहमद कादरी व मौलाना अहसान कमाल की मौजूदगी में हो रहे इस जलसे को लेकर गौरीगंज में ज़ोरदार तैयारियां पहले से ही की गई थी। कमेटी के सदर फिरोज़ अंसारी रज़वी ने बताया कि हुज़ूर का जोरदार इस्तक़बाल किया गया। जगह-जगह इस्तक़बालिया गेट, झंडे और बैनर लगाए गए थे। दूर-दराज़ से आने वाले अकीदतमंदों के लिए भी खास इंतज़ाम किया गया था। इस दौरान लंगरे आम का भी आयोजन किया गया था जहां लोग तबर्रुक चखते नज़र आएं।




1 टिप्पणी:
Masha Allah
एक टिप्पणी भेजें