} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 नहाए खाए के साथ आस्था का महापर्व छठ पूजा की आज से होगी शुरुआत। 🔴 उत्तर प्रदेश सरकार ने बढ़ाया IAS अफसरों का 3% महंगाई भत्ता । 🔴 छठ के पहले शहर के घाटों को साफ़ करने व सजाने के लिए चलती रही अंतिम समय तक तैयारियां। 🔴 छठ पर घाटों पर साफ सफाई, रौशनी और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश। 🔴 ईरान ने नयी अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी दिखाई। जारी किया वीडियो । 🔴 वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के भानीकपुर में जमीन विवाद में 9 लोगों ने महिलाओं पर रॉड-बांस से हमला कर दिया। हमले में नीलम गंभीर रूप से घायल,पुलिस जांच में जुटी।। ताज़ा अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ dil india live news portal

रविवार, 15 नवंबर 2026

Issra Charitable clinic Orderly bazar Varanasi के उद्घाटन समारोह में उमड़ा हुजूम

Varanasi health news November 2026

@dil india live 

 (Varanasi). ISSRA द्वारा इसरा चैरिटेबुल क्लीनिक (Issra Charitable clinic) का उ‌द्घाटन 15.11.2026 को उल्फत कंपाउंड, अर्दली बाजार, वाराणसी में मौलाना अब्दुल हादी खॉ साहब की सरपरस्ती व सदर काजी मौलाना हसीन बीबी की सदारत में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ था। सबसे खास बात यह थी कि इसमें सभी तपके और सभी वर्गो के लोग एक साथ नज़र आए। 

आयोजन के दौरान डा.शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि एक यादगार पल तमाम लोगों से साझा करते हुए कहा कि मेरा हज को लेकर कोई खास अनुभव नहीं था पर जब हमारे मित्र फारुख खां हज को जाने लगे तो बरबस ही मेरी आंखों में आंसू आ गए। उस दिन मुझे पता चला रिश्ते धर्म और मजहब की दीवारों में कैद नहीं होते। शायद यही गंगा जमुनी तहजीब है, जो मुझे यहां भी दिख रही है। 

वास्तव में यह क्लिनिक सभी तपके के काम आएगी। इस मौके पर मुख्य अतिथि मौलाना हसीन अहमद ने अपनी दुआओं से इसरा की टीम को मुबारकबाद दी। इस मौके पर तमाम अतिथियों और चिकित्सक टीम को पौधा और शाल देकर स्वागत किया गया। आयोजन में आसरा के अध्यक्ष शाहरुख खान ने लोगों का आभार व्यक्त किया तो स्वागत इसरा के जनरल सेक्रेटरी हाजी फारुख खां ने किया।

जिसमें मुख्य रूप से मौलाना निजामुद्दीन चतुर्वेदी, शहाबुद्दीन लोदी, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मुश्ताक अहमद, मास्टर अख्तर, डा. शैलेन्द्र सिंह, डॉ. इम्तियाज सिद्दीकी, डॉ. एस. एस. अली, डॉ. अरूण कुमार, डॉ. एके सिंह, डॉ. निकिता अम्बेश, डॉ. नियामतुल्ला, डॉ. पंकज शुक्ला, डॉ. विजेन्द्र सिंह, डॉ. शादबी एकबाल, डॉ. ओम विश्वकर्मा, डॉ. शबनम जमाल, रामवृक्ष सिंह, ओम प्रकाश मिश्र, रोहित यादव, शहनवाज सिद्दीकी, मो. शाहिद एवं इसरा के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण आदि मौजूद थे।

क्या होगी क्लिनिक में फैसेलिटीज 

यहां पर समाज के हर जरूरतमंदों और खास कर मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, यूनानी, होमियोपैथी के कुशल चिकित्सकों द्वारा मात्र रजिस्ट्रेशन शुल्क के साथ मरीजों की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है, साथ ही दवाओं पर विशेष छूट के साथ-साथ ब्लड प्रेशर व आँख की निःशुल्क जाँच की व्यवस्था है।

उद्घाटन समारोह के अवसर पर क्लिनिक में ट्रीटमेंट कराते लोग (छाया दिल इंडिया लाइव)






कोई टिप्पणी नहीं: