@dil india live
(Lucknow). दारुल उलूम ग़रीब नवाज़, लखनऊ के ज़ेरे-एहतेमाम 29वीं अज़मते कुरआन कॉन्फ्रेंस व तीसरा दस्तार-ए-हिफ्ज़ुल कुरआन का अज़ीमुश्शान जलसा बाद नमाज़-ए-इशा धूमधाम से सम्पन्न हो गया। पाक कुरान की तेलावत से शुरू हुए इस जलसे का आयोजन शमां विहार कॉलोनी (बाग़ नं. 2, कानपुर रोड, नियर एयरपोर्ट) लखनऊ में किया गया था। जलसे में नबी की सीरत, उनका दिखाया अमन और मिल्लत का रास्ता अपनाने पर जहां ज़ोर दिया गया। वहीं उलेमा ने बच्चों को कुरान की तालीम देने के साथ ही मार्डन एजुकेशन देने की खास जरूरत पर रौशनी डाली।
> कुरआन की अज़मत पर हुआ ख़िताब
> कॉन्फ्रेंस में ख़ुसूसी बयान शहंशाह-ए-ख़िताबत अल्लामा मुफ़्ती शम्सुद्दीन मक़राना ने कुरआन-ए-पाक की अज़मत, उसकी हिफ़ाज़त और उस पर अमल करने की अहमियत पर खुसूसी रौशनी डाली। उलेमा ने कहा कि हम दीन के रास्ते पर थे तो आबाद थे। हमने दीन से दूरी बनाई तो परेशानी, बर्बादी हमारे हिस्से में आ गई। अब भी वक्त है सूफिज्म के रास्ते पर चलें और बुराई से दूरी बनाए।
> वहीं शायरे हिन्दुस्तान शहंशाह-ए-तरन्नुम हाफ़िज़ ग़ुलाम नूरे मुजस्सम उन्नाव ने अपने कलाम से महफ़िल को रूहानी बना दिया।
> निज़ामत की ज़िम्मेदारी अदीबे शहर मौलाना महशर फरीदी लखनऊ ने निभाई।
> जलसे में
हाफ़िज़ों की जलसे में हुई दस्तारबंदी
> इस मौके पर तीसरा दस्तार-ए-हिफ्ज़ुल कुरआन का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर हिफ्ज़-ए-कुरआन मुकम्मल करने वाले बच्चों के सिर पर फजीलत का दस्तार पहना कर दस्तारबंदी की गई। उलमा-ए-किराम ने बच्चों को मुबारकबाद दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए दुआएं की।
> प्रोग्राम में लखनऊ के साथ-साथ आसपास के जिलों से बड़ी तादाद में उलमा-ए-किराम, मशाइख़-ए-इज़ाम और आवाम ने शिरकत की। देर रात तक चली इस रूहानी महफ़िल में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर आएं हुए तमाम लोगों का हाजी जमील खां ने दारूलउलूम ग़रीब नवाज़ की पूरी टीम के साथ आए हुए मेहमानों का इसतेकबाल किया।
>इस मौके प





2 टिप्पणियां:
Bahot hi aacha laga
Bahot hi aacha laga
एक टिप्पणी भेजें