} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 22 दिसंबर 2025

Ajmer Sharif PM Modi की चादर लेकर पहुंचे केंद्रीय मंत्री क‍िरेन र‍िज‍िजू

ख़्वाजा के दर पर क‍िरेन र‍िज‍िजू ने चढ़ाई अकीदत की चादर

मांगी देश की तरक्की, क़ौमी यकजहती व अमन की दुआएं



Mohd Rizwan 

dil india live (Ajmer). राजस्थान के अजमेर शरीफ स्थित ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैह का 814 वां सालाना उर्स शुरू हो गया है। उर्स में तमाम रस्मों के बीच पहले दिन केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन र‍िज‍िजू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भेजी गई चादर चढ़ाई। चादरपोशी के बाद धार्मिक रस्में अदा की गईं और देश में अमन, कौमी यकजहती, देश की तरक्की और भाईचारे की दुआएं मांगी गई। किरेन र‍िज‍िजू ने ख्वाजा साहब की दरगाह को देश की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द का प्रतीक बताते हुए कहा कि "यह माना जाता है कि पिछले 800 सालों से यहां मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है। हमने यहां अपने देश के हर धर्म और जाति के लिए दुआ मांगी है। खुद को खुशनसीब मानता हूं कि मैं लगातार दूसरी बार इस दरगाह में आया हूं।"

केंद्रीय मंत्री किरेन र‍िज‍िजू

देश की तरक्की की मांगी दुआएं 

केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि , "चादर चढ़ाते समय हमने देश की तरक्की और दुनिया में हर क्षेत्र में सबसे आगे रहने की दुआएं की। भारत को तेजी से विकसित राष्ट्र बनने के लिए आशीर्वाद मांगा। मुझे विश्वास है कि अजमेर दरगाह में मांगी गई हर दुआ पूरी होती है। हमारा इस दरगाह से गहरा नाता है।"


कौमी यकजहती व अमन का पैगाम

र‍िज‍िजू ने आगे कहा, "ख्वाजा साहब की दरगाह पूरी दुनिया में अमन, चैन, शांति और सेवा का संदेश देती है। यहां हर धर्म और समुदाय के लोग आदर और प्रेम के साथ आते हैं। अल्पसंख्यक मंत्रालय भी दरगाह के विकास और बेहतर प्रबंधन के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। इस बार का प्रबंधन काफी संतोषजनक है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यहां आने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की असुविधा न हो।"

कोई टिप्पणी नहीं: