} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 28 दिसंबर 2025

jan Kalyan Parishad का कार्यकर्ता सम्मेलन

प्रदेश अध्यक्ष गंगा सहाय पाण्डेय का 76 वां जन्मदिन भी मनाया गया


F. Farouqi (Babu) 

dil india live (Varanasi). जनकल्याण परिषद् उत्तर प्रदेश का वार्षिक कार्यकर्ता सम्मेलन अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट राम कटोरा सभागार में मनाया गया। सम्मेलन में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष गंगा सहाय पाण्डेय का जन्म दिन हर्षोल्लास के वातावरण में केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्य में जिन लोगों ने उदारता व व्यवहारिकता के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में जन सामान्य की सेवा की उनको सम्मानित किया गया व विराट कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया।

   उपस्थित लोगों ने पाण्डेय को जन्मदिन के अवसर पर अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह के साथ अपनी शुभकामनाएं अर्पित कर दीर्घायु होने की मंगल कामनाएं की तथा सभागार तालियों से गूंजता रहा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं व कवियों का उत्साह देखते ही बनता था।

वक्ताओं में एडवोकेट शिव सहाय पाण्डेय, डा. अंजनी कुमार मिश्रा, शमशुल आरफीन, एसपी श्रीवास्तव, विजय शंकर पाण्डेय आदि ने कहा कि गंगा सहाय पाण्डेय अपने समाजिक कार्यों से वाराणसी ही पूरे प्रदेश में पहचाने जाते हैं ये किसी परिचय के मोहताज नहीं है। आप लगभग पचास वर्षों से समाज के लिए अपने जीवन को लगाया है और आज भी इसी कार्य में लगे हुए हैं साहित्यकारों के प्रति इनका स्नेह बरसता रहता है। हमेशा साहित्य व सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से नवोदित कलाकारों व रचनाकारों को मंच प्रदान किया करते हैं।  सभागार में उपस्थित सभी ने एक मुक्त स्वर में वर्तमान प्रदेश सरकार से किसी बड़े सम्मान से सम्मानित करने की अपील की। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के प्रदेश महासचिव सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध ने व धन्यवाद ज्ञापन संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. मंगल प्रसाद सिंह ने किया ।

  कवि सम्मेलन में रचनाकारों ने अपने गीत, ग़ज़ल व हास्य व्यंग के माध्यम से कार्यक्रम को उंचाई प्रदान किया, इसमें  राकेश दूबे, भुलक्कड़ बनारसी, कुमार महेंद्र, डा. आलोक मिश्रा, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, ई. राम नरेश नरेश, सुर्य दीप, इन्द्र जीत तिवारी, दिनेश दत्त त्रिपाठी, मजीद बनारसी, जितेन्द्र श्रीवास्तव, राम बहाल बहाल, शम्भू श्रीवास्तव, एडवोकेट राम अवतार पाण्डेय, विमल बिहारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: