} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 8 दिसंबर 2025

Education : VKM Varanasi में साइबर एवं डिजिटल सुरक्षा के लिए किया जागरूक

डिजिटल युग में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने को किया प्रेरित



dil India live (Varanasi). वसन्त कन्या महाविद्यालय, कमच्छा में दिनांक 08.12.25 को MoU के तहत छात्र सलाहकार एवं अनुशासन समिति एस.ए.आर.सी. तथा यंग स्किल इंडिया के संयुक्त  तत्त्वावधान में साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल सुरक्षा विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सेमिनार हॉल में किया गया। लोगों का स्वागत करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव ने इस डिजिटल युग में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने  हेतु प्रेरित किया। तत्पश्चात् मुख्य वक्ता माननीय श्री विदुष सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों शिक्षणेतर कर्मचारियों तथा  छात्राओं को साइबर अपराधों, डिजिटल धोखाधड़ी, और सुरक्षा के उपायों के प्रति जागरूक करना है। मुख्य वक्ता ने साइबर सुरक्षा के महत्त्व को समझाते हुए डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने की आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने साइबर ठगी, हैकिंग तथा व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के लिए जरूरी एहतियातों पर विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों तथा संबंधित स्टाफ़ ने सक्रिय भागीदारी दिखाई और अपने सवालों के माध्यम से चर्चा में योगदान दिया। इस पहल से राष्ट्रीय डिजिटल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों में संवेदनशीलता और सजगता बढ़ाने की उम्मीद जताई गई है।

GoIStats प्रमोशनल कार्यक्रम युवा स्किल इंडिया के सहयोग से भारत सरकार के सांख्यिकी विभाग की पहल के तहत समझौता ज्ञापन (MoU) के अंतर्गत संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता नीरज श्रीवास्तव ने छात्राओं को स्टैटिस्टिक्स के महत्व, कौशल विकास तथा रोजगार अवसरों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम भारत सरकार और युवा स्किल इंडिया के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत आयोजित किया गया है। छात्राओं को इस पहल के महत्व और इसके माध्यम से मिलने वाले कौशल विकास के अवसरों की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में मैडम कभी डालना होगा महाविद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों सहित लगभग दो सौ  छात्राओं की उपस्थिति रही।

कोई टिप्पणी नहीं: