} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 29 दिसंबर 2025

Mirzapur : कंतित शरीफ में URS के अंतिम दिन उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम

हजरत ख्वाजा सैय्यद इस्माइल चिश्ती के उर्स पर देश दुनिया में अमन की हुई दुआएं 




Mohd Rizwan 

dil india live (Mirzapur). उत्तर प्रदेश के मीरजापुर विंध्याचल स्थित हजरत ख्वाजा सैय्यद इस्माइल चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह के आस्ताने कंतित शरीफ में सालाना उर्स मुबारक पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। उर्स के अंतिम दिन साेमवार काे जायरीन का जनसैलाब उमड़ा। इस मौके पर बाबा के दरबार में हाजिर हुए लोगों की हर आंख नम थी और हर दिल से दुआएं निकल रही थीं।

उर्स के समापन पर सुबह से देर रात तक चादरपोशी और मन्नत मांगने का सिलसिला चलता रहा। कड़ाके की ठंड के बावजूद जायरीन की अकीदत पर कोई असर नहीं दिखाई दिया। दूर-दराज से आए जायरीन ने बाबा की मजार पर हाजिरी लगाकर मुल्क में अमन, मिल्लत और देश की तरक्की व कौम की खुशहाली की दुआएं मांगीं। उर्स के दौरान लगे मेले का भी अकीदतमंदों ने लुत्फ उठाया। विद्युती झालरों से सजा पूरा मेला क्षेत्र रात में खूबसूरत नजारा रौशन करता नज़र आया। इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष शौकत अली ने सोमवार की शब कंतित शरीफ के सालाना उर्स व मेले के समापन का ऐलान किया। ऐलान के बाद जायरीन अपने घरों को लौटते नज़र आएं।

2 टिप्‍पणियां:

Imtiyaz khan ने कहा…

👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻

Imtiyaz khan ने कहा…

👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻