} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 2 दिसंबर 2025

Ummid portal नहीं कर रहा काम-कोऑर्डिनेटर सैय्यद एजाज़

तय समय सीमा में कैसे होंगे सारे वक़्फ़ रजिस्टर्ड !



Mohd Rizwan 

dil india live (Varanasi). भारत सरकार द्वारा सभी वक़्फ़ की संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर दर्ज कराने की आखिरी तारीख 5 दिसम्बर निर्धारित की गई है। जैसे जैसे अंतिम तिथि करीब आ रही है वैसे वैसे पोर्टल पर भारी दबाव है। वाराणसी में उत्तरप्रदेश शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड की ओर से वक़्फ़ की संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर दर्ज कराने के लिए कोऑर्डिनेटर बनाये गए सैय्यद एजाज़ हुसैन "गुड्डू बाक़री" ने बताया कि पिछले कई दिनों से उम्मीद पोर्टल की वेबसाइट बिल्कुल भी नहीं खुल रही है और यदि खुल भी रही है तो एक फ़ाइल पोस्ट करने में कई कई घंटे लग जा रहे हैं। लोगों की लंबी लाइन है लेकिन अंतिम समय में साइट के बिल्कुल भी काम न करने से लोगों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। अगर वेबसाइट का यही हाल रहा तो तय समय सीमा में सारी संपत्तियों का अपलोड कर पाना लगभग असंभव है।

अंतिम तिथि बढ़ाई जाए 
एजाज़ हुसैन ने उम्मीद पोर्टल के काम न करने और कि समस्या के समाधान के लिए कई बार अल्पसंख्यक आयोग को सीधे ईमेल किया है लेकिन वो कहते है कि हर बार जवाब यही आता है कि वेबसाइट ठीक चल रही है, जबकि साइट की धीमी गति के लिए पूरे देश से कंप्लेन पर कंप्लेन आ रही है। उन्होंने ने सरकार से मांग की है कि या तो वेबसाइट को तुरंत सही कराया जाए या अंतिम तिथि में बदलाव किया जाए ताकि सारी संपत्तियों को पोर्टल पर दर्ज किया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं: