} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 13 दिसंबर 2025

UP: मांसाहारी हैं तो संडे को लें खरीदारी 15 को गोश्त की दुकान रहेगी बंद

होटल और रेस्तरां में भी नहीं मिलेगा सोमवार को नानवेज 

वाराणसी नगर निगम ने जारी किया पार्श्वनाथ जयंती पर बंदी का सर्कुलर 




मोहम्मद रिजवान 

dil india live (Varanasi). अगर आप मांसाहारी हैं तो आज ही नानवेज की खरीदारी कर लें क्योंकि 15 दिसंबर को गोश्त की दुकानें बंद रहेंगी। यही नहीं होटल और रेस्तरां में भी नानवेज नहीं परोसा जा सकेगा। क्यों की बनारस ही नहीं समस्त उत्तर प्रदेश में प्रदेश सरकार ने मीट की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया है।

 पार्श्वनाथ जयंती पर वाराणसी नगर निगम द्वारा जारी किए गए बंदी के सर्कुलर में कहा गया है कि राज्य सरकार के प्रावधानों और समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों के अनुसार, विभिन्न हिंदू त्योहारों/छुट्टियों के दौरान आम जनता की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए, ऐसे त्योहारों पर शराब और मांस के व्यवसाय/दुकानें पूरी तरह से बंद रहती हैं। इस संदर्भ में, जैन तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ की जयंती पौष बड़ी दशमी (15 दिसंबर, 2025) को मनाई जाती है, जिसे इस वर्ष भी पिछले वर्षों की तरह ही मनाया जाएगा। 

जैन तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ की जयंती के उपलक्ष्य में 15 दिसंबर, 2025 को पौष बड़ी दशमी के अवसर पर मनाए जाने वाले समारोह को देखते हुए, वाराणसी नगर निगम की सीमा के भीतर पशु वध पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। मांस/चिकन/मछली की सभी दुकानें/होटल और रेस्तरां मांसाहारी भोजन के लिए बंद रहेंगे। इसका उल्लंघन करने पर नियमों के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी, वाराणसी नगर निगम ने जारी किया है। पहले निगम ने 14 को बंदी का सर्कुलर जारी किया था बाद में संशोधन करते हुए 15 दिसंबर को बंदी का नया सर्कुलर जारी किया गया। 



कोई टिप्पणी नहीं: