} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025

DAV PG College की पढिए बड़ी उपलब्धि

डीएवी के दो छात्र नागपुर में युवा संसद में होंगे शामिल




dil india live (Varanasi). वाराणसी के डीएवी पीजी कॉलेज, वाराणसी को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। डीएवी के दो छात्रों का चयन नागपुर स्थित महाराष्ट्र विधानसभा में होने वाले स्वराज यूथ पार्लियामेंट के लिए हुआ है। कॉलेज के छात्र प्रशांत तिवारी और माधवेंद्र कुमार त्रिगुण 29 व 30 दिसंबर को नागपुर विधान सभा में आयोजित होने वाले विशेष सत्र में शामिल होंगे। 

इस कार्यक्रम में प्रशांत तिवारी नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में महाराष्ट्र विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। प्रशांत इसके पूर्व इसी वर्ष जयपुर, राजस्थान में हुए युवा संसद में कॉलेज का प्रतिनिधित्व कर चुके है।

छात्रों की इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव, का. प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल, मेंटर डॉ. आहुति सिंह ने शुभकामनाएँ दीं और उनका मनोबल बढ़ाया।

कोई टिप्पणी नहीं: