} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 20 दिसंबर 2025

Education: बहुस्तरीय कक्षा शिक्षण के लिए पाठ योजना निर्माण पर हुई कार्यशाला

शिक्षकों के मानस पटल पर अंकित होना चाहिए लेसन प्लान-डा. अमित 



dil india live (Varanasi). जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सारनाथ वाराणसी में प्राचार्य उमेश कुमार शुक्ला के निर्देशन में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए आवश्यकता आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण के अंतर्गत कक्षा 5 के शिक्षकों के लिए अंग्रेजी विषय में बहुस्तरीय कक्षा शिक्षण हेतु पाठ योजना निर्माण प्रशिक्षण / कार्यशाला 18 /12/ 2025 से शुरू होकर आज 20/ 12 /2025 को संपन्न हुई।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान कार्यशाला संयोजक डॉक्टर अमित कुमार दुबे ने बताया कि लेसन प्लान वस्तुतः शिक्षकों के मानस पटल पर अंकित होना चाहिए। आगे उन्होंने बताया कि लेसन प्लान पठन-पाठन के रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। छात्र केंद्रित लेसन प्लान छात्रों के बौद्धिक स्तर एवं उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होता है।

संदर्भ दाता आलोक कुमार मौर्या ने बहुस्तरीय कक्षा शिक्षण हेतु पाठ योजना निर्माण के तहत तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा किया। अन्य संदर्भ दाता परमा विश्वास ने बहु स्तरीय कक्षा शिक्षण पाठ योजना के सैद्धांतिक पहलुओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। इस कार्यशाला में जनपद के लगभग 81 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया एवं समापन के अवसर पर उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: