} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 9 दिसंबर 2025

Guru Nanak english school में वार्षिक खेलकूद व एनुअल फंक्शन सम्पन्न

बच्चों ने खेल व रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा सबका मन



dil india live (Varanasi). गुरु नानक इंग्लिश मीडियम स्कूल (Guru Nanak English Medium School) गुरुबाग में सोमवार को विद्यालय का Annual Function एवं Annual Sports Day धूमधाम से मनाया गया। कार्यकम का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे हुआ। 

इस मौके पर मुख्य अतिथि जगजीत कौर डायरेक्टर गुरूनानक स्कुल वाराणसी का स्वागत बुके प्रदान कर किया गया। इसके पश्चात Lighting of the Tourch, Band Performance तथा March Past के साथ कार्यकम की औपचारिक शुरूआत हुई। कार्यकम के प्रमुख आकर्षणः- Pyramid, Hula hoop Drill, Saree Drill रहा। इस दौरान पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा था। बच्चों ने अनुशासन, खेल-भावना और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यकम को और भी यादगार बना दिया। 

इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि सबसे पहले, मैं विद्यालय परिवार को इस शानदार और अनुशासित आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देना चाहती हूँ। Pyramid, March Past, Hula hoop Drill, Relay Race, Saree Drill, Tug of War, Class 1st to 4 Races, Class 5th to 8th Races तथा अन्य उत्कृष्ट प्रोग्राम देखे। इन सबने यह सिद्ध कर दिया कि इस विद्यालय के बच्चे न केवल पढ़ाई में उत्कृष्ट हैं, बल्कि खेल, कला और अनुशासन में भी अग्रणी हैं। मैं यहां उपस्थित प्रत्येक बच्चे की प्रतिभा, आत्मविश्वास और मेहनत से अत्यंत प्रभावित हूँ। 

उन्होंने यह भी कहा कि Sports Day का महत्व केवल मेडल जीतना नहीं है, बल्कि खेल भावना, टीमवर्क, धैर्य, लगातार प्रयास और स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा को सीखना है। ये गुण ही बच्चों के भविष्य में सफल व्यक्ति बनाते हैं। हर दिन कुछ नया सीखें, अपने लक्ष्य पर केंद्रीत रहें, और ईमानदारी तथा मेहनत को जीवन का आधार बनाएं। जीत और हार दोनों जीवन का हिस्सा है, लेकिन निरंतर प्रयास ही आपको विजेता बनाता है। कार्यक्रम में बच्चे बड़े ही उत्साहित थे। बच्चों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न रेस वास्तव में प्रशंसनीय थी। विशेष रूप से Class 5th to 8th तक के बच्चों ने जो Relay Race प्रस्तुत की, वह काबिले तारीफ थी। Director ने Guru Nanak English Medium School की प्रधानाचार्या, समस्त स्टाफ, अभिभावकों तथा बच्चों को कार्यक्रम की सफलता के लिए हार्दिक शुकाना (आभार) प्रकट किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीलू कौर ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी व मैनेजमेंट, समस्त Staff, Parents तथा विद्यार्थियों को कार्यक्रम की सफल आयोजन हेतु हार्दिक बधाई एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में गुरूनानक खालसा बालिका इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या सुमेधा सिंह भी मौजूद थी। 

कोई टिप्पणी नहीं: