} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 28 दिसंबर 2025

Varanasi Main Baba गणिनाथ पूजनोत्सव मनाया गया

मद्धेशिया पारिवारिक मिलन समारोह भी हर्षोल्लास संग मना




dil india live (Varanasi). बाबा गणिनाथ भक्त मण्डल, वाराणसी द्वारा आयोजित बाबा गणिनाथ का भव्य पूजनोत्सव एवं मद्धेशिया पारिवारिक मिलन समारोह रविवार को सारनाथ क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन पंचकोसी पांडेयपुर रोड स्थित राजेंद्र गुप्ता (मामा) के लॉन में किया गया, जिसमें समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत बाबा गणिनाथ के विधिवत पूजन से हुई। मुख्य अतिथि समाज सेवी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि आज के इस दौड़ भाग के जिंदगी में अपनो के लिए समय निकालना बहुत जरूरी है। उन्होंने आह्वाहन किया कि भारत और नेपाल बंगलादेश में रह रहे बाबा गणिनाथ के अनुयायी इस बार 01 जनवरी को नए साल पर पिकनीक के लिए न जाकर सपरिवार कुल गुरु बाबा गणिनाथ के मंदिर जाए दर्शन पूजन करे तत्पश्चात अपना आगे की दिनचर्या आरंभ करें। इसके पश्चात सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श, वैवाहिक परिचय सम्मेलन तथा वर्ष 2025 में समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले समाजसेवियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण भूले-बिसरे पारंपरिक खेल जैसे कुर्सी दौड़, पंजा लड़ाओ, चम्मच दौड़ और गायन प्रतियोगिता थी, जिनमें बच्चों से लेकर वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह की अध्यक्षता आलोक कुमार गुप्ता ने की। महामंत्री विशाल कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रीता गुप्ता, शीला कांदु, प्रतिभा, अन्नपूर्णा, रोहित, रमेश गुप्ता कॉपी वाले, रमेश गुप्ता, विशाल, आशुतोष, हेमंत, आयुष, राजेश एवं विनय सहित अन्य समाज के वरिष्ठ उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: