} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 18 दिसंबर 2025

BLW Varanasi News:चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना की सतर्कता टीम द्वारा बरेका का सतर्कता ऑडिट

भ्रष्टाचार निवारण के लिए ए हो रहे विभिन्न प्रणालीगत सुधारों पर विस्तार से डाली रौशनी 



F. Farouqi/Santosh Nagvanshi 

dil india live (Varanasi). रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में 17 दिसम्बर 2025 को  बरेका का सतर्कता ऑडिट, चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) के सतर्कता संगठन की टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर बरेका के प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में आयोजित बैठक में मुख्य सतर्कता अधिकारी, (चिरेका) अंकुर चंद्रा ने  पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से भ्रष्टाचार निवारण हेतु किए जा रहे विभिन्न प्रणालीगत सुधारों पर विस्तार से जानकारी प्रदान किया।

इस अवसर पर मुख्य सतर्कता अधिकारी, सुगीन्द सुरिन्द्रन ने रेलवे में भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए लागू किए जा रहे प्रणालीगत सुधारों एवं अच्छे कार्य तरीकों (बेस्ट प्रैक्टिसेज) के कड़ाई से अनुपालन पर विशेष बल दिया । उन्होंने पारदर्शिता, जवाबदेही एवं ईमानदारी को सुदृढ़ करने के लिए सतर्कता की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया ।

बरेका में आयोजित इस कार्यक्रम में चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना एवं बनारस रेल इंजन कारखाना के सतर्कता विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उप मुख्य सतर्कता अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार द्वारा किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: