} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 17 दिसंबर 2025

Varanasi:हाइड्रा की चपेट में आकर 8 वर्षीय बच्चे की मौत से मचा कोहराम

मौत से गुस्साएं स्थानीय लोगों ने किया चक्का जाम




F. Farouqi / Santosh Nagvanshi 

dil india live (Varanasi). वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर सब्जी मंडी के सामने बुधवार को हाइड्रा वाहन की चपेट में आने से 8 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान इश्तियाक के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया और पास खड़ी हाइड्रा जेसीबी में तोड़फोड़ की।

मिली जानकारी के अनुसार जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के महाराजगंज निवासी इरशाद पिछले पांच वर्षों से सुंदरपुर इलाके में किराए पर रहकर सवारी गाड़ी चलाते हैं और कैंसर संस्थान के सामने चाय की दुकान भी लगाते हैं। बुधवार सुबह करीब 11 बजे इरशाद अपने बेटे इश्तियाक के साथ मोटरसाइकिल से सब्जी लेने सुंदरपुर सब्जी मंडी पहुंचे थे। सब्जी लेते समय बाइक सड़क किनारे खड़ी थी और बच्चा उस पर बैठा था। इसी दौरान भिखारीपुर की ओर से आ रहे हाइड्रा वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही इश्तियाक वाहन के पिछले पहिए के नीचे आ गया और मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया। इरशाद उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। लोग आरोपी चालक की गिरफ्तारी और वाहन मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर सुधीर त्रिपाठी और एसीपी भेलूपुर पुलिस बल के साथ पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। चक्का जाम के चलते सुंदरपुर-नरिया मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्कूल वाहनों, एंबुलेंस और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों से यातायात को डायवर्ट किया।

कोई टिप्पणी नहीं: