} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 6 दिसंबर 2025

Indian Postal Department की युवाओं के लिए पहल देश भर में खुलेंगे Zen-Z Post office

दिल्ली के बाद आईआईटी गांधीनगर में नवीनीकृत जेन-Z डाकघर का उद्घाटन


dil india live (Gandhi nagar). भारतीय डाक विभाग ने आधुनिकीकरण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए जेन-Z थीम आधारित डाकघरों की शुरुआत की है। देश के पहले जेन-Z डाकघर के रूप में आईआईटी दिल्ली पोस्ट ऑफिस का गत माह शुभारंभ किया गया था। अब गुजरात में भी आईआईटी गांधीनगर पोस्ट ऑफिस को जेन-Z डाकघर के रूप में शुरू किया गया है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के दृष्टिकोण से निर्देशित इस पहल का उद्देश्य डाकघरों को जीवंत, विद्यार्थी-केंद्रित, प्रौद्योगिकी-सक्षम स्थानों के रूप में फिर से परिकल्पित करना है, जो युवा नागरिकों के साथ प्रतिध्वनित हों। यह परिवर्तन एक राष्ट्रीय पहल का हिस्सा है, जिसमें 15 दिसंबर तक शैक्षणिक परिसरों में स्थित देश के 46 डाकघरों के नवीनीकरण को शामिल किया गया है।

गुजरात के प्रथम जेन-Z नवीनीकृत आईआईटी गांधीनगर डाकघर का उद्घाटन गुजरात परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल गणेश वी. सावळेश्वरकर, आईआईटी गांधीनगर निदेशक प्रो. रजत मूना, पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव, महाप्रबंधक (वित्त) डॉ. राजीव कांडपाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर ‘IITGN: गुजरात का प्रथम Gen Z विषयक डाकघर’ पर एक विशेष आवरण एवं आईआईटी गांधीनगर डाकघर का स्थायी चित्रात्मक विरूपण भी जारी किया गया।




मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्री गणेश वी. सावळेश्वरकर ने कहा कि आईआईटी गांधीनगर डाकघर विशेष रूप से युवाओं की जरूरतों, उनकी रचनात्मकता, आधुनिक सोच और तकनीकी अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसका लुक एंड फील पूरी तरह जेन-Z वाइब्स और संस्कृति को प्रतिबिंबित करता है। इस डाकघर को आईआईटी गांधीनगर के छात्रों की सक्रिय भागीदारी से नया रूप दिया गया है। इनके विचारों ने भित्तिचित्रों, आंतरिक विषय और प्रचार सामग्री को आकार दिया है, जिससे डाकघर को एक विशिष्ट युवा-केंद्रित पहचान मिली है। 

 Zen-Z में उपलब्ध सुविधाएं

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि Zen-Z आईआईटी पोस्ट ऑफिस में उपलब्ध आधुनिक सुविधाएँ—जैसे वाई-फाई, कैफेटेरिया, मिनी-लाइब्रेरी, पार्सल, ज्ञान पोस्ट, पार्सल पैकेजिंग सेवाएँ, फिलेटली, डाकघर बचत सेवाएँ, डाक जीवन बीमा, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, छात्रों के लिए स्पीड पोस्ट में छूट, और क्यूआर आधारित डिजिटल भुगतान सुविधाएँ—इसे और अधिक आधुनिक एवं सुगम बनाती हैं। नवीनीकृत आईआईटी गांधीनगर डाकघर अब युवाओं के सशक्तिकरण, संस्थागत सहयोग और जन सेवा के आधुनिकीकरण का प्रतीक बन गया है। 

भित्ति-चित्र का लुत्फ 


आईआईटी गांधीनगर के निदेशक प्रो. रजत मूना ने डाक विभाग की इस Zen-Z पोस्ट ऑफिस पहल की सराहना की और आशा व्यक्त की कि अधिकतम संख्या में छात्र डाक विभाग की सेवाओं तथा उपलब्ध कराई गई आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठाएंगे। डाकघर में आईआईटी गांधीनगर के छात्रों द्वारा निर्मित "ट्री ऑफ लाइफ ऑफ आईआईटीजीएन” भित्ति-चित्र में परिसर में पाए जाने वाले विविध पक्षियों की समृद्ध विविधता को उजागर किया गया है। इस कलाकृति में एक समृद्ध वृक्ष को दर्शाया गया है, जिसकी शाखाओं पर आईआईटी गांधीनगर परिसर में बसे विविध पक्षी दिखाई देते हैं, जो संस्थान के जीवंत पारिस्थितिकी तंत्र से उसके गहरे संबंध का प्रतीक हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: