} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025

Glamour’s Gaze ने कराया “Glamour Icon of UP–Season 2” का ऑडिशन

दावा : फैशन की उभरती प्रतिभाओं को मिलेगा सशक्त मंच


dil india live (varanasi). ग्लैमर और फैशन की दुनिया में उभरती प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने के लिए Glamour’s Gaze के बैनर तले “Glamour Icon of UP–Season 2” का भव्य ऑडिशन सिगरा (वाराणसी) में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ऋषि सेठ द्वारा किया गया, जिनके कुशल नेतृत्व और टीम के समन्वय से यह ऑडिशन एक यादगार व प्रभावशाली साबित हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए बड़ी संख्या में मॉडल्स ने भाग लिया और अपने आत्मविश्वास, प्रतिभा व रैंप प्रस्तुति से ज्यूरी को प्रभावित किया।


ऑडिशन में निर्णायक मंडल (Jury Panel) के रूप में फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री की प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद थे। जिसमें की गरिमामयी उपस्थिति रही। ज्यूरी सदस्यों में भीम चंद्रा (Mr. Glamour of Asia), दीक्षा श्रीवास्तव (Kohinoor Mrs India International), पूजा मिश्रा (International Make-Up Artist), अंजू सिंह (Mrs Kashi), अल्का ग्रोवर (Mrs Banaras), कंचन सिंह (Mrs Uttar Pradesh) तथा विश्वजीत अग्रहरि शामिल मुख्य थे।



इस दौरान जजेज ने अपने अनुभव और निष्पक्ष मूल्यांकन से प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया और कूद भी कैटवॉक कर माडल्स का उत्साहवर्धन किया। कोहिनूर मिसेज इंडिया इंटरनेशनल दीक्षा श्रीवास्तव ने कैटवॉक के जरिए नये माडल की हौसला अफजाई की। कार्यक्रम को सफल बनाने में Glamour’s Gaze की टीम की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में William Singh, Priya Singh, Riya Rai और Aadil Zafar ने आयोजन के प्रत्येक स्तर पर सराहनीय योगदान दिया।

आयोजकों ने बताया कि ऑडिशन में भाग लेने वाले सभी मॉडल्स ने अनुशासन, उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुति दी, जिससे यह आयोजन अत्यंत आकर्षक और यादगार बन गया। यह मंच न केवल नए चेहरों को आगे लाने का माध्यम बना, बल्कि फैशन इंडस्ट्री में करियर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम भी सिद्ध हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं: