} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025

UP News: घने कोहरे से जनजीवन हुआ ख़ासा प्रभावित

भीषण ठंड का 50 जिलों में रेड अलर्ट जारी 



Mohd Rizwan

dil india live (Varanasi)। उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों में मौसम का मिजाज बदला बदला नज़र आ रहा है। इसके चलते ठंड में लोग सिमटे नज़र आएं। भीषण ठंड से स्कूली बच्चों के समय को प्रशासन ने की जिलों में बदल दिया है। वाराणसी में स्कूल सुबह 10 बजे से 3 बजे तक कर दिया है। इससे थोड़ी राहत जरूर मिली है पर पूरी तरह नहीं। लोगों की मांग है कि इंटर तक के स्कूल बंद होने चाहिए। 

उधर ठंड का आलम यह है कि भीषण और घने कोहरे से जनजीवन ख़ासा प्रभावित नज़र आ रहा है। शुक्रवार को लगभग पूरी यूपी घने कोहरे में लिपटी रही। शनिवार के लिए मौसम विभाग ने यूपी के 50 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही तराई और पूर्वी यूपी समेत लगभग 40 जिलों के लिए अत्यधिक शीत दिवस की चेतावनी दी गई है। यानी इन जिलों में दिन के तापमान में भारी गिरावट के आसार हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार से यूपी में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसके असर से दिन के तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़त आएगी।साथ ही कोहरे के घनत्व में थोड़ी कमी आएगी।

बता दें कि शुक्रवार को वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, दिल्ली और उत्तराखंड से सटे जिलों में घने कोहरे के साथ सर्द पछुआ हवाएं चलीं। राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई। घने कोहरे से आगरा, बरेली, कुशीनगर और गोरखपुर में सुबह के समय दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। बहराइच में 20 मीटर, अलीगढ़ और फर्रुखाबाद में 30 मीटर तक दृश्यता रही।

यहां घने कोहरे का जारी हुआ रेड अलर्ट

कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत है।

 तो इन जिलों में और बढ़ेगी ठंड

उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में दिन के पारे में बड़ी गिरावट के आसार जताए जा रहे हैं उनमें प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं: