} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 13 दिसंबर 2025

URS : Hazrat शेख़ सलीम शाह बाबा के दर पर उमड़ा हुजूम

शेख़ सलीम शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह के उर्स में हुई अमन की दुआएं



Mohd Rizwan 

dil india live (Varanasi). वाराणसी में हजरत शेख सलीम शाह बाबा (रजि.) का सालाना उर्स फाटक शेख सलीम नयी सड़क पर पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। उर्स में पूरी रात लोगों का हुजूम फातेहा पढ़ने व जियारत करने उमड़ा हुआ था। 

इससे पहले 12 दिसम्बर को कुरानखानी का आयोजन बाद नमाज-ए-फर्ज बाबा के आस्ताने पर किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंच कर पाक कुरान की तेलावत की। यह आयोजन असर की नमाज तक बदस्तूर चला, इसके बाद गुसल शरीफ हुआ और बाद नमाज-ए-असर दुआख्वानी का आयोजन किया गया जिसमें मुल्क में अमन मिल्लत और सौहार्द के साथ ही कौम की भलाई की दुआएं भी फिज़ा में बुलंद हुई। यहां दुआ के बोल सुनकर तमाम मौजूद लोगों ने आमीन कहा। 


ऐसे ही लंगर तक्सीम बाद-ए-नमाज इशा किया गया जिसमें लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ था। आयोजन में तमाम लोगों ने बाबा के दर पर सरकारी के साथ ही साथ मन्नती चादरें भी चढ़ाई और मन्नतें व मुरादें मांगी। लोगों का मजमा फ़ैज़ उठाने फजर के बाद से ही आस्ताने पर अकीदत लुटाता नज़र आया।इस दौरान बाबा के दर पर इश्तियाक अहमद, मंजूर खान, मोहम्मद मुन्ना, शाहरुख खान, सरफराज अहमद, एहतेशाम आदि मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं: