} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 23 दिसंबर 2025

Christmas 2025: चर्चेज और मसीही घरों में उत्साह से उत्सव की तैयारियां

कहीं डोर-टू-डोर कैरोल सिंगिंग तो कहीं क्रिसमस ट्री और ड्रामा

फिज़ा में एक ही गूंज, अमन के राजकुमार तेरा हो अभिषेक...



dil india live (Varanasi). Christmas 2025 में अब महज़ 24 घंटे ही बाकी रह गये। देश दुनिया के साथ ही अपने पूर्वांचल में भी तैयारियां अंतिम दौर में है। खासकर शहर बनारस में कहीं डोर-टू-डोर कैरोल सिंगिंग का आयोजन हो रहा है तो कहीं क्रिसमस ट्री और क्रिसमस ड्रामे का। इस ठंड की सर्द रात में मसीही समुदाय मुक्तिदाता के आगमन और उसके वेलकम का जोश बनाएं हुए है। हर तरफ 
फिज़ा में एक ही गूंज सुनाई दे रही है, वो सदाएं, अमन के राजकुमार तेरा हो अभिषेक...। व, बेतलहम की ठंडी हवाओं धीरे से आओ धीरे से जाओ, सोया है यीशु छूकर न जाओ...। तेलियाबाग सीएनआई चर्च की गायन मंडली ने चर्च से जुड़े विभिन्न घरों में जाकर कैरोल गायें। पादरी आदित्य कुमार ने बताया कि अब डोर टू डोर कैरोल सिंगिंग का दौर जारी है। 25 दिसंबर को क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन चर्च में होगा इसकी तैयारियां चल रही है। उधर सेंट बेटलफुल गास्पल चर्च में क्रिसमस की तैयारियां अंतिम चरण में है। पादरी एंड्रू थामस की अगुवाई में कलीसिया यीशु मसीह के जन्म का उत्सव मनाने की तैयारियों में जुटी हुई हैं। ऐसे ही लाल गिरजाघर में पादरी इकबाल मसीह की अगुवाई में तो सेंट पॉल चर्च में पादरी संजय दान की अगुवाई में क्रिसमस ट्री का आयोजन किया गया। ऐसे ही सेंट थॉमस चर्च में पादरी न्यूटन, ईसीआई चर्च में पास्टर दशरथ पवार व पास्टर नवीन ज्वाय की अगुवाई में क्रिसमस ट्री जोश और उत्साह के साथ मनाया गया।


चर्च आफ बनारस में क्रिसमस ट्री का आयोजन पास्टर बेन जान की अगुवाई व हूं जान के संयोजन में हुआ। 
इस दौरान अखिलेश मसीह, हेमन्त  बार्कर, खुशी, यश डैनियल, प्रियंका बेसरा आदि ने उत्साह और उल्लास से यीशु मसीह के आगमन से पूर्व मसीही गीत गायें, चरनी सजाया और यीशु मसीह के जन्म पर आधारित ड्रामे का मंचन किया।
इस मौके पर हिंदी, अंग्रेजी संग भोजपुरी में भी कैरोल सिंगिंग बाइबिल पाठ के साथ किया गया।


कोई टिप्पणी नहीं: