} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 20 दिसंबर 2025

VKM Varanasi Main हुआ अभिभावक-शिक्षक समागम

टीचर्स ने साझा किया वीकेएम की प्रगति रिपोर्ट 

स्त्री शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान पर डाली रौशनी 




dil india live (Varanasi). वसन्त कन्या महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में अभिभावक-शिक्षक समागम का आयोजन किया गया। संस्थान की प्रेरणा स्रोत एनी बेसेन्ट की तस्वीर पर पुष्पांजलि के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। प्रो. रचना श्रीवास्तव ने अभिभावकों का स्वागत एवं अभिवादन किया। महाविद्यालय की आंतरिक गुणवत्ता एवं आश्वासन प्रकोष्ठ की प्रभारी डा. नैरंजना श्रीवास्तव ने स्त्री शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाते हुए महाविद्यालय के अकादमिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों और पाठ्यक्रमों की जानकारी लोगों को दी।


 

शुरू हुआ है बी.एफ.ए., बी.पी.ए और बी.कॉम 

महाविद्यालय की आंतरिक गुणवत्ता एवं आश्वासन प्रकोष्ठ की प्रभारी डा. नैरंजना श्रीवास्तव ने बताया कि बी.एफ.ए., बी.पी.ए और बी.कॉम जैसे विभिन्न कोर्स इस वर्ष महाविद्यालय में आरम्भ हुए हैं। इसी के साथ SWAYAM, VAC और विभिन्न नये सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू किये गये हैं। अभिभावकों के साथ चर्चा के दौरान उनकी प्रतिपुष्टि प्राप्त की गयी और सुझाव आमंत्रित किये गये। अभिभावक महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से संतुष्ट दिखे। 

तीसरी पीढ़ी ले रही शिक्षा 

एक छात्रा के अभिभावक ने बताया कि उनकी तीसरी पीढ़ी इस महाविद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर रही है। और वे गौरवान्वित और सौभाग्यशाली महसूस करते हैं। अभिभावकों ने अपने अनुभव साझा किये।

छात्र सलाहकार समिति की प्रभारी डॉ. मंजू कुमारी ने बताया कि उनकी समिति छात्राओं की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहती हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शशिकेश कुमार गोंड़ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रतिमा सिंह, रिपोर्ट लेखन डॉ. वर्षा सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रो. शांता चटर्जी, प्रो. आशा यादव, प्रो. पूनम पाण्डेय, प्रो. मीनू पाठक के साथ सभी विभाग की शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।



कोई टिप्पणी नहीं: