} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 30 दिसंबर 2025

BLW News: MP Thakur भारत स्काउट एवं गाइड के राष्ट्रीय प्रशिक्षक बने

बरेका में मुख्य कल्याण निरीक्षक पद से एमपी ठाकुर हुए हैं सेवानिवृत

dil india live (Varanasi). बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में मुख्य कल्याण निरीक्षक पद से सेवानिवृत कर्मचारी एम. पी. ठाकुर को भारत स्काउट एवं गाइड, राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्रशिक्षण टीम मे  राष्ट्रीय प्रशिक्षक के रूप मे चयनित किया गया है।

ठाकुर को भारतीय रेल में स्काउटिंग प्रशिक्षण के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए रेल मंत्रालय के रेलवे स्काउट एंड गाइड बोर्ड में तीन वर्ष के लिए सहायक सलाहकार भी नियुक्त किया गया था । अभी हाल ही मे लखनऊ मे आयोजित 19 वीं राष्ट्रीय जम्बूरी मेंटइन्हे सब कैंप चीफ जैसा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी गयी थी।
9 जनवरी 2026 से होने वाली प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेन्जर जम्बोरी ,छत्तीसगढ़ में ठाकुर व्यवस्थापक के तौर पर जा रहे है।
ठाकुर बरेका भारत स्काउट एंड गाइड के संस्थापक सदस्यों में से एक है तथा बरेका भारत स्काउट एवं गाइड में जिला प्रशिक्षक आयुक्त एवं सहायक जिला आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों को संभाल चुके है।  इसके अतिरिक्त भारत स्काउट एंड गाइड के राज्य कौंसिल में एम. पी. ठाकुर बरेका का प्रतिनिधित्व कर चुके है। वर्ष 2019 में मुख्य कल्याण निरीक्षक पद से सेवा निवृत हुए एम पी ठाकुर सेवानिवृत्ति के बाद भी बरेका का नाम रोशन कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: