} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 22 दिसंबर 2025

UP: Varanasi Main तीसरे वैवाहिक परिचय सम्मेलन में जुटे जायसवाल समाज के लोग

रिश्तों को जोड़ रहा है परिचय सम्मेलन : भगवान दास जायसवाल




Sarfaraz Ahmad 

dil india live (Varanasi). वाराणसी के रामकटोरा स्थित अमर बैंक्वेट हाल में रविवार को जायसवाल मैरिज प्वाइंट द्वारा वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजन किया गया। जिसमें युवक युवतियों व उनके परिजनों ने भाग लिया। यह तीसरा युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन था। आयोजन में वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से भी लोग शरीक हुए। 

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत दीप प्रज्वलन एवं समाज के कुल देवता सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि से हुआ। अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी भगवान दास जायसवाल ने की जबकि संचालन ईशान राम जायसवाल ने किया। इस दौरान वाराणसी समेत विभिन्न जनपदों से आये मंचासीन स्वजातीय जायसवाल बंधुओं का अंगवस्त्रम और तिलक कर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के संबोधन में भगवान दास जायसवाल ने कहा कि परिचय सम्मेलन एक ऐसा मंच है जो दो परिवारों को आपस में मिलाता है। इसमें प्रत्येक जायसवाल समाज से जुड़े स्वजातीय बंधु की भागीदारी आवश्यक है।


दहेज के दानव से होगा बचाव 

पूर्व सांसद प्रत्याशी विजय प्रकाश जायसवाल ने कहा कि परिचय सम्मेलन के जरिए दहेज जैसी सामाजिक बुराइयों को समाज में बढ़ने से रोका जा सकता है। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी में घनश्याम जायसवाल ने कहा कि वैवाहिक परिचय सम्मेलन कराने से रिश्तों की डोर जुड़ती है कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं और परिवारों को एक मंच मिलता है, जो महत्वपूर्ण है। 

निःशुल्क परामर्श की है व्यवस्था 

कार्यक्रम में सम्मेलन के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन करते हुए जायसवाल मैरिज प्वाइंट के प्रभारी मुरलीधर जायसवाल ने बताया की संस्था द्वारा विवाह से संबंधित समस्याओं पर प्रत्येक रविवार निःशुल्क परामर्श सेवा दी जाती है जो विगत तीन वर्षों से संचालित होता चला आ रहा है । साथ ही उपस्थित महानुभावों और कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने वाले पदाधिकारियों एवं टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जायसवाल समाज के युवाओं और परिवारों के बीच आपसी मेलजोल को बढ़ावा देना था ।आगंतुओं के लिए जलपान और भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।

इनकी रही खास मौजूदगी 

इस अवसर पर वाराणसी समेत विभिन्न जिलों से आए स्वजातीय बंधुओं में विजय जायसवाल जौनपुर ,विशाल जायसवाल लखनऊ, अखिलेश जायसवाल, पूर्व किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य रीता जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, पारस जायसवाल, रवि जायसवाल, अनूप जायसवाल, मुकेश जायसवाल, सुजीत जायसवाल, महादेव जायसवाल, अजय जायसवाल, दिव्यांश जायसवाल, संतोष जायसवाल, विशाल जायसवाल, संजय जायसवाल लप्पू, गोपाल जायसवाल, विनय जायसवाल आजाद, शिवकुमार जायसवाल, अमन जायसवाल, धनीराम जायसवाल आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: