ब्रेकिंग न्यूज

BREAKING
★ वाराणसी: 'लेडी सिंघम' शिप्रा सिंह ने 2 घंटे में खोज निकाला नागालैंड की श्रद्धालु का खोया फोन ★ बरेका में 70 फीट ऊंचे रावण, 65 फीट के कुंभकर्ण एवं 60 फीट के मेघनाद का हुआ दहन ★ सिमरन शर्मा ने महिला 200 मीटर T12 स्पर्धा में 24.80 सेकंड का समय लेते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया और नया एशियन पैरा गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया ★ प्रणव सूरमा ने पुरुषों की डिस्कस थ्रो F51 स्पर्धा में 11.66 मीटर का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया और नया एशियन पैरा गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया ★ पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी, मैदानी इलाकों में सुबह-शाम ठंड का असर तेज ★ केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान, सारनाथ की कुलसचिव डॉ. सुनीता चंद्रा को मिला अवार्ड

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

Award: Dr Sunita Chandra को मिला कर्मयोगिनी सम्मान, प्रशासनिक क्षेत्र में योगदान की हुई सराहना

केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान, सारनाथ की हैं कुलसचिव डॉ. सुनीता चंद्रा

award winning news Varanasi tibbati shikshan Sansthan Sarnath

  • @dil india live

(Varanasi) वाराणसी के केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान, सारनाथ की कुलसचिव डॉ. सुनीता चंद्रा को प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए वर्ष 2026 के कर्मयोगिनी सम्मान से सम्मानित किया गया।

पूर्वांचल पोस्ट फाउंडेशन की ओर से प्रदान किए गए इस सम्मान के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित किया जाता है। यह सम्मान प्रशासन, शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा, खेल और राजनीति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रदान किया जाता है।

कौन हैं डा.सुनीता चंद्रा 

डॉ. सुनीता चंद्रा वर्तमान में केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान, सारनाथ में कुलसचिव के पद पर कार्यरत हैं। उनका प्रशासनिक अनुभव बहुत ही काबिले तारीफ और व्यापक रहा है। वो काशी वर्ड फैम काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में उपकुलसचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में कुलसचिव का दायित्व निभाया था। हर पल हर जगह अपने काम से उन्होंने अपनी नई पहचान बनाई।

उन्हें यह अवार्ड मिलने पर संस्थान के सदस्यों सहित विभिन्न लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी दिल इंडिया लाइव न्यूज़ पोर्टल भी उन्हें बधाई देते हु उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। 

कोई टिप्पणी नहीं: